Kanpur: मौसम बदलते ही हरपीज व चिकन पॉक्स का हमला, हैलट की ओपीडी में आए रोगी, फंगल संक्रमण भी बढ़ा
हैलट की त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में शनिवार को साढ़े तीन सौ रोगी आए। इसमें आधे रोगी फंगल संक्रमण थे। रोगियों ने हाथ-पैरों और सिर में फंगल संक्रमण की शिकायत बताई। त्वचा पर हल्के दाने और अल्सर हो रहे हैं। रोगियों को सलाह दी गई है कि रसायन वाले रंगों से दूर रहें। इससे संक्रमण और बढ़ सकता है।
विस्तार
मौसम के रुख में गर्माहट आते ही हरपीज जोरेस्टर और चिकन पॉक्स संक्रमण बढ़ गया है। हरपीज के पांच और चिकन पॉक्स के सात रोगी शनिवार को हैलट की ओपीडी में आए। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि रोगी को घर के अन्य सदस्यों से अलग रखें। इससे संक्रमण फैल सकता है।
हैलट की त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में शनिवार को साढ़े तीन सौ रोगी आए। इसमें आधे रोगी फंगल संक्रमण थे। रोगियों ने हाथ-पैरों और सिर में फंगल संक्रमण की शिकायत बताई। त्वचा पर हल्के दाने और अल्सर हो रहे हैं। रोगियों को सलाह दी गई है कि रसायन वाले रंगों से दूर रहें। इससे संक्रमण और बढ़ सकता है। हरपीज जोरेस्टर के रोगियों को पीठ पर संक्रमण है। इससे छालों की श्रंखला बन गई। इसके साथ ही कल्याणपुर, किदवईनगर, हर्षनगर और नवाबगंज से चिकन पॉक्स के रोगी आए।
- साफ कपडे़ पहनें और रोज स्नान करें
- केमिकल वाले रंगों से न खेलें।
- हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें।
- होली खेलने के पहले नारियल का तेल लगा लें।
- बहुत देर तक शरीर पर रंग न लगा रहने दें।
- कपड़ों के साबुन से रंग न धोएं, सामान्य और हल्के साबुन का इस्तेमाल करें।
- पौष्टिक और सादा आहार लें।