फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   here license not only for gun also knives

यहां बंदूक ही नहीं चाकू भी हैं लाइसेंसी

Fri, 25 Nov 2016 12:32 AM IST
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 25 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
here license not only for gun also knives
डेमो - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
आप को यह पढ़कर हैरानी होगी कि कानपुर शहर में बंदूक ही नहीं चाकू/ करौली का भी लाइसेंसी है। सिटी मजिस्ट्रेट के ड्राइवर राकेश कुमार यादव अत्याधुनिक हथियारों के इस दौर में भी चाकू पर ज्यादा भरोसा करते हैं। इसीलिए लाइसेंस पर अपने साथ चाकू लेकर चलते हैं। जान से मारने की धमकी मिलने पर उन्होंने 34 साल पहले यह लाइसेंस बनवाया था और अब तक बाकायदा फीस भरकर उसका रिन्यूवल भी कराते हैं।
विज्ञापन


हाल ही में असलहा लाइसेंस बनवाने और रिन्यूवल कराने की फीस बढ़ाई गई है। शासनादेश में तलवार, कटार, भाला और बल्लभ की फीस भी बढ़ाई गई है। राकेश ने दो सितंबर 1982 का बना चाकू का लाइसेंस दिखाया। उन्होंने बताया कि 1982 में सिटी मजिस्ट्रेट के दफ्तर के पास ही सीजेएम का दफ्तर था। तब मूसानगर के एक बदमाश ने गवाह को गोली मार दी थी। उसे उन्होंने दबोच लिया था। इस पर उसने जान से मारने की धमकी दी थी। तभी सिटी मजिस्ट्रेट ने असलहा लाइसेंस बनवाने को कहा तो उन्होंने चाकू का बनवा लिया।
विज्ञापन


भाला, कटार के लाइसेंस और रिन्यूवल की फीस बढ़ी
भले ही लोग भाला, कटार, चाकू, तलवार, बल्लभ का लाइसेंस नहीं बनवाते हैं लेकिन सरकार ने इनके लाइसेंस बनवाने और रिन्यूवल की फीस बढ़ा दी है। असलहा विभाग के मुताबिक पहले इनकी रिन्यूवल फीस पांच रुपये साल थी। अब बढ़ाकर लाइसेंस की फीस पांच सौ रुपये और रिन्यूवल की फीस सौ रुपये कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed