फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hepatitis C treatment from Two tablets of

हेपेटाइटिस सी का दो टेबलेट से इलाज

Fri, 15 Jan 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Fri, 15 Jan 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
hepatitis C treatment from Two tablets of
लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर का कारण बनने वाले हेपेटाइटिस सी का इलाज अब दो टेबलेट से किया जा सकता है। 95 फीसदी मामलों में समय रहते गोलियों के इस्तेमाल से हेपेटाइटिस सी के इलाज में काफी फायदा मिला है। इन गोलियों के इस्तेमाल से हेपेटाइटिस सी के शरीर पर दुष्प्रभाव तो कम होंगे ही इलाज की अवधि भी काफी कम हो जाएगी।
विज्ञापन


बुधवार को वरिष्ठ लिवर एवं पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. वीके मिश्रा ने पत्रकारवार्ता में बताया कि भारत में हेपेटाइटिस सी का सबसे बड़ा कारण ब्लड का ट्रांसफ्यूजन (चढ़ाया जाना) है। सही तरीके से ब्लड की जांच न होने के कारण कई मरीजों में हेपेटाइटिस सी का अटैक होता है।
विज्ञापन


इस कारण पेट में पानी भर जाता है, पैरों में सूजन आने लगती है, खून की उल्टियां होने लगती हैं। ज्यादातर मामलों में इसका असर तब दिखता है जब लिवर तकरीबन आधा डैमेज हो चुका होता है। उन्होंने बताया कि लेडिपासविर 90 एमजी और डाक्लोटासविर 60 एमजी दो टेबलेट के नियमित डोज से इस बीमारी से निजात पाई जा सकती है। छह महीने की दवा का खर्च करीबन 80 हजार रुपये आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो लिवर ट्रांसप्लांट जैसे इलाज से काफी सस्ता है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि बीमारी की शुरुआत बुखार, जोड़ों में दर्द, पीलिया आदि से होती है। अभी तक जो दवा उपलब्ध है, वह 65 फीसदी मरीजों पर ही कारगर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed