Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Helijker Barden, Allenhouse and United Public School registered victory

Kanpur News: हेलिजर बार्डन, एलेनहाउस और यूनाइटेड पब्लिक स्कूल ने दर्ज की जीत

Sun, 17 Aug 2025 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Helijker Barden, Allenhouse and United Public School registered victory
आर्य नगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में मैच खेलते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
कानपुर। आर्य नगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में स्व. आत्माराम अग्रवाल स्मारक इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में हेलिजर बार्डन इंटर कॉलेज ने प्रताप इंटरनेशनल स्कूल को 10 विकेट से मात दी। दूसरे मैच में एलेन हाउस पब्लिक स्कूल, खलासी लाइन ने डीपीएस, उन्नाव को सात विकेट से हराया। तीसरे मैच में जेएआर जयपुरिया स्कूल ने यूनाइटेड पब्लिक स्कूल ने 42 रन से पराजित किया।
विज्ञापन


पहले मैच में प्रताप इंटरनेशनल स्कूल की पूरी टीम 18 ओवर में 89 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से सर्वाधिक रन अनिमेश ने 18 व विवेकानंद ने 17 रन बनाए, तो गेंदबाजी में विदित सिंह व अंशुल यादव ने तीन-तीन विकेट झटके।
विज्ञापन


जवाब में हेलिजर बार्डन इंटर कॉलेज ने 9.4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 90 रन बनाकर मैच जीता। जीत में विदित सिंह ने नाबाद 51 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो प्रांजुल सिंह ने 27 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच विदित सिंह को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) पर दूसरे मैच में डीपीएस उन्नाव ने 20 ओवर में सात विकेट पर 109 रन बनाए। टीम से मो. अली जैदी ने 51 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में रुद्र सिंह ने तीन व आर्यन यादव ने दो को आउट किया।

जवाब में एलेनहाउस पब्लिक स्कूल ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 112 रन बनाकर मैच जीता। जीत में अबूजार ने 59 रन व गाजी ने 18 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में युवराज नमन ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच रुद्र सेठ को चुना गया।

तीसरे मैच में एसएआर जयपुरिया स्कूल टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 153 रन बनाए। टीम से नैतिक ने 50 रन, विवान गांधी ने 41 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अविरल श्रीवास्तव व मो. आफनान ने एक-एक को आउट किया।


जवाब में यूनाइटेड पब्लिक स्कूल की पूरी टीम 19.2 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से सर्वाधिक 38 रन की पारी अनिमेश मिश्रा ने बनाए, तो गेंदबाजी में उद्देश्य ने चार, विराट व धैर्य ने दो-दो विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ द मैच उद्देश्य को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed