फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Heavy rains cause overflowing drains, waterlogging causes disaster

Kanpur News: झमाझम बारिश से उफनाए नाले, जलभराव से आफत

Wed, 01 Oct 2025 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 01 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains cause overflowing drains, waterlogging causes disaster
कानपुर देहात। तीन दिन से पड़ रही गर्मी के बाद मंगलवार को मौसम ने करवट ली है। दोपहर में घने बादल छाने के बाद अंधेरा हो गया। तेज हवा और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश से नाले उफना गए। जगह-जगह जलभराव से परेशानी हुई। अकबरपुर में नमस्ते चौराहा की सड़कों पर एक से डेढ़ फीट पानी भर गया। इसी से होकर वाहन सवार व पैदल राहगीर निकले।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों ने गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई थी। मंगलवार सुबह धूप निकली इससे उमस बढ़ गई। दोपहर में करीब 1 बजे बादल आने से अंधेरा छा गया। हवा और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तेज बारिश हुई। इसके बाद बारिश हल्की हो गई, मगर रुक-रुक कर शाम तक बारिश होती रही। करीब आठ मिमी बारिश हुई है। इधर, झमाझम बारिश से नगरीय क्षेत्र में नाले ओवर फ्लो हो गए। अकबरपुर में गांधीनगर, अकबरपुर इंटर कॉलेज के सामने की गली, नमस्ते चौराहा और नेहरू नगर बस्ती में जलभराव हो गया। गंदे पानी से होकर राहगीरों को निकलना पड़ा।
विज्ञापन

रनियां में आंबेडकर नगर की गली जलमग्न होने से लोगों को परेशानी हुई। वहीं, नाला ओवर होने से हाईवे पर जलभराव हो गया। किशरवल-मैथा मार्ग पर भी जलभराव से परेशानी हुई। रूरा में बाजार वार्ड, जवाहर नगर व शास्त्री नगर में जलभराव हो गया। पानी निकलने की गति बेहद धीमी रही। शाम तक रास्ते से पानी निकल सका। रसूलाबाद के तिश्ती, लालू, कहिंजरी, असालतगंज, मलखानपुर, रसूलाबाद, महेरा-उसरी आदि जगह झमाझम बारिश हुई। इससे जल भराव हो गया तो आवाजाही में लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................
मेडिकल कॉलेज पहुंचने में मरीजों को हुई परेशानी
दोपहर बाद से शुरू हुई बारिश मंगलवार देर रात तक रुक-रुक कर होती रही। दिन में हुई तेज बारिश से मुख्य मार्ग से लेकर मेडिकल कॉलेज परिसर तक जलभराव हो गया। पानी भरे होने से इमरजेंसी, ट्रामासेंटर में जाने वाले मरीज परेशान हुए। हालांकि देर शाम बारिश हल्की होने पर करीब सात बजे काफी पानी कम हो गया। इससे इमरजेंसी तक मरीज आसानी से आते जाते रहे। बता दें कि मेडिकल कॉलेज में जल निकासी का प्रबंध नहीं है। मुख्य नाले तक परिसर के नाले, नालियां नहीं जुड़े हैं। इससे हल्की बारिश होने पर जलभराव हो जाता है।
..........................
मेला मैदान में भरा पानी, रामलीला पंडाल भीगे
फोटो- 5 अकबरपुर के मेला में दुकानें के गलियारे में भरा पानी। संवाद
फोटो- 6 अकबरपुर मेला में लगी दुकान के गलियारे में भरा पानी और भीगने के बचने को किनारे खड़े ग्राहक। संवाद
फोटो- 7 अकबरपुर में लंकापुरी मैदान में बारिश के बाद भरा पानी। संवाद
फोटो-18 बिजली गिरने से ढहा रसूलाबाद रामलीला पंडाल। संवाद
- देरी से शुरू हुआ रामलीला मंचन
कानपुर देहात। बारिश से मंगलवार शाम रामलीला आयोजनों में विलंब हुआ। अकबरपुर मेला परिसर में जलभराव होने से दुकानदार परेशान रहे। अब दुकानदार पानी सूखने की आस लगाए हैं।
अकबरपुर में दशहरा मेला की अधिकांश दुकानें लग गई हैं। वहीं, लंकापुरी मंच के पीछे झूले लगे हैं। मंगलवार दोपहर हुई बारिश से मेला परिसर में जलभराव हो गया। कच्चे रास्ते में कीचड़ से झूला स्थल पर लोग नहीं जा सके। इधर मेला में दुकानों के गलियारे में पानी भर गया तो दुकानदार परेशान हुए। इसी दौरान पहुंचे ग्राहक भीगने के बचने को दुकानों की आड़ लेकर किनारे खड़े रहे। दुकानदार सामान भीगने से बचाने का जतन करते दिखे। किसी ने तिरपाल से सामान ढका तो कोई प्लास्टिक सीट लेकर आया।
कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत ओमर ने बताया कि बारिश से अकबरपुर मेला में पानी भर गया। जल निकासी की व्यवस्था कराई जा रही है। कच्चे रास्तों को ठीक कराया जाएगा। रामलीला मंचन थोड़ी देर से हुआ। वहीं, डेरापुर में तेज हवा व बारिश से रामलीला पंडाल कई जगह क्षतिग्रस्त हुआ। मैदान में दलदल हाे गया।
झींझक नगर में रामलीला मैदान में गहराई वाली जगहों पर हल्का जलभराव हो गया। कमेटी के मुख्य व्यवस्थापक हरिशंकर तिवारी ने बताया कि लीला में कोई बाधा नहीं हुई। वहीं, बिजली गिरने से रसूलाबाद रामलीला पंडाल ढह गया। करीब सौ श्रद्धालु मौजूद थे मगर गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी पाकर विधायक पूनम संखवार पहुंचीं और स्थिति देखी। देर शाम तक आयोजक पंडाल दुरुस्त कराते रहे।
.....................
फोटो-8 उइछा में बारिश से भीगी खेत में कटी पड़ी धान की फसल। स्रोत किसान
फोटो- 9 रसूलाबाद में लाही बोए गए खेत में भरा पानी। संवाद
फोटो- 11 रसूलाबाद में खेत में भरे पानी में डूबी काटी गई बाजरा की बालियां।संवाद
बारिश से भीग गई काटी गई धान, बाजरा की फसलें
- तिल व लाही की फसल में नुकसान, आलू व चना की बोआई टली
कानपुर देहात। बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान, बाजरा व लाही की फसल को नुकसान हुआ है। पहले बोया गया बाजरा पकने पर किसानों ने फसल काट ली। बालियां काटकर खेत में एकत्र की जा रही हैं। अब खेत में पानी भरने से बालियां भीग गई। कटी बाजारा की फसल भी भीग गई।
अधिकतर खेतों में धान की फसल में बालियां हैं। लगभग फसल तैयार है। कई जगह किसानों ने फसल काटकर खेतों में ही छोड़ दी। मंगलवार को झमाझम बारिश हुई तो खेतों में कटी पड़ी फसलें भीग गई। खेत में पानी भर गया तो काटकर रखी गई बाजरा की बालियां डूब गई। फसल खराब होने की आशंका से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभरी हैं। झींझक के उइछा निवासी सौरभ कुमार ने बताया कि करीब दस बीघा धान की फसल खेत में कटी पड़ी है। बारिश से फसल भीग गई है। अब अधिक बारिश हुई तो फसल सड़ जाएगी। बाजरा की काटकर रखी गई बालियां भीग गई हैं। तिल की फसल में भी नुकसान है।
रसूलाबाद आलू व लाही की बोआई टल गई है। हालांकि जिन किसानों ने लाही की बुआई कर दी उनके खेत जलमग्न होने से फसल नुकसान हुआ है। असालतगंज निवासी जगतपाल सिंह, मलखानपुर, शिवसिंह, गदाईपुर, शीबू तिश्ती, मधुर, कहिंजरी निवासी रामकृष्ण तिवारी, बैजनाथ त्रिवेदी ने बताया कि बाजरा की फसल की कटाई हो रही है। कहीं पर बाजरा खेत में कटा हुआ पड़ा है। कहीं बाली काटकर खेत में एकच हैं।
बारिश से कटी पड़ी बाजरा फसल व बालियां पानी में डूब गई हैं। हवा संग बारिश होने से धान की फसल गिरने से नुकसान है। जबकि पिछैती फसल में आया फूल धुलने से पैदावार प्रभावित होगी। खेत जलमग्न हो गए हैं तो आलू और लाही की बोआई टल गई है। सीएसए के कृषि वैज्ञानिक डॉ. नौशाद खान ने बताया कि आगामी पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहेंगे। चार अक्तूबर तक स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि किसान फिलहाल फसलों पर कीटनाशक छिड़काव न करें। लाही व चना आदि की बोआई मौसम साफ होने पर ही करेें।
..................
फोटो-14 बारिश से जलमग्न रूरा का अंडरपास। संवाद
अंडरपास जलमग्न, रामलीला देखने चक्कर लगाकर आना होगा

रूरा। बारिश से नगर के पुराने अंडरपास में जलभराव हो गया। रामलीला स्थल तक लोगों के आसानी से पहुंचने के लिए अंडरपास का पानी निकाला गया था। अब आरओबी से करीब डेढ़ किमी का चक्कर लगाकर लोग रामलीला स्थल पहुंच सकेंगे। अंडरपास से पैदल, बाइक, साइकिल व ऑटो-ईरिक्शा सवार निकलते हैं। ईओ मनीष कुमार ने बताया कि अंडरपास के पास बने नाले में बरसात का पानी उफान मार जाता है। इसपर नाले का पानी अंडरपास से होकर निकलने लगता है। बारिश बंद होने के बाद पंपिंग सेट लगाकर अंडरपास का पानी निकलवाया जाएगा। नगर निकाय के कर्मियों को निर्देशित कर दिया गया है। (संवाद)

.......................
बिजली गिरने से तीन भैंस मरीं
डेरापुर। थाना क्षेत्र के दो गांव में बिजली गिरने से तीन भैंस की मौत हो गई। सनिहांपुर निवासी गुड्डी देवी ने बताया कि घर के बाहर भैंस बंधी थी। बारिश के दौरान बिजली गिरने से भैंस मर गई। वहीं, खजुरी निवासी सुरेंद्र ने बताया कि दो भैंस घर के बाहर पेड़ के पास खूंटे में बंधी थीं। दोपहर करीब तीन बजे बारिश के दौरान बिजली गिरने से दोनों भैंस मर गईं। तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि सनिहांपुर क्षेत्र के लेखपाल श्रीधर व खजुरी क्षेत्र के लेखपाल अंकित वर्मा से रिपोर्ट मांगी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed