{"_id":"603657828ebc3ee9296fb4ee","slug":"heavy-fire-in-namkeen-factory-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नमकीन फैक्टरी में पैनल में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नमकीन फैक्टरी में पैनल में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो करोड़ का नुकसान
Wed, 24 Feb 2021 07:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 24 Feb 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में पनकी साइट-दो स्थित अशोक नमकीन फैक्टरी में बुधवार तड़के शार्ट सर्किट से आग लग गई। प्लास्टिक के रोल अंदर रखे होने से आग देखते ही देखते विकराल हो गई। सूचना पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
तब तक सारा माल जल चुका था। फैक्टरी के सुपरवाइजर राम बहादुर यादव के मुताबिक आग से करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। नमकीन फैक्टरी कराची खाना निवासी अविनाश चंद गुप्ता की है। फैक्टरी में लगे इलेक्ट्रिक पैनल में शार्ट सर्किट से आग लगी।
इसके बाद आग फैक्टरी में रखी प्लास्टिक तक पहुंच गई। इसके बाद पूरी फैक्टरी आग की लपटों से घिर गई। धुआं उठता देख आसपास के फैक्टरी कर्मचारी बाहर आ गए। इसके बाद सुपरवाइजर ने दमकल विभाग और मालिक को सूचना दी।
विज्ञापन
सुपरवाइजर ने बताया कि हादसे के समय फैक्टरी में काम नहीं हो रहा था। इस वजह से कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन कच्चे और तैयार माल के साथ ही पूरा पैकिंग मैटेरयिल भी जल गया। पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।