फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Heavy explosion in Kanpur Dehat factory, eight laborers injured, condition of four critical

Kanpur Dehat: फैक्टरी में जोरदार धमाके से इमारत हुई क्षतिग्रस्त, आठ मजदूर घायल, चार की हालत गंभीर

Fri, 24 Mar 2023 12:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 24 Mar 2023 12:59 PM IST
सार

औद्योगिक क्षेत्र रनियां में स्थित एक फैक्टरी में गुरुवार देर रात जोरदार धमाका हो गया। इसमें आठ मजदूर घायल हो गए, जिनमें चार की हालत बेहद गंभीर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल, धमाका होने के कारणों का पता नहीं चला है।

विज्ञापन
Heavy explosion in Kanpur Dehat factory, eight laborers injured, condition of four critical
कानपुर देहात की फैक्टरी में धमाका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में  रनियां की एक फैक्टरी में धमाका होने से इमारत बुरी तरह हुई क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में आठ मजदूर घायल हो गए, जिनमें चार की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र रनियां के विसायकपुर स्थित वैभव फैक्टरी में गुरुवार को रात फैक्टरी परिसर में बने कमरे धमाका हुआ। रात में गस्त कर रही पुलिस धमाका सुन फैक्टरी पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने छह घायलों को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

डॉक्टर ने दो मजदूर को कानपुर के उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बता दें कि विसायकपुर स्थित वैभव फैक्टरी में तेल बनता है। फैक्टरी में दोनों शिफ्ट संचालित रहती है, जिनमें लगभग 800 मजदूर काम करते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार की राजेश (40), संगीता (35), आदर्श कुमार (7), आशीष (25), रोहित (32) और राजीव (35) कमरे में सो रहे थे और कुछ खाना खा रहे थे। अचानक कमरे में जोरदार धमाका हो गया, जिसमें सभी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed