फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Heavy collision between roadways bus and car in Auraiya, four killed and five seriously injured, police reached the spot

Auraiya Accident: रोडवेज बस और कार में टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

Fri, 10 Jun 2022 08:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 10 Jun 2022 08:52 AM IST
सार

बेला बिधूना मार्ग पर शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार रोडवेज और कार की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Heavy collision between roadways bus and car in Auraiya, four killed and five seriously injured, police reached the spot
क्षतिग्रस्त कार और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में बेला-बिधूना मार्ग पर पर शुक्रवार सुबह कार और रोडवेज बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच की हालत नाजुक बनी हुई है। यह दर्दनाक सड़क हादसा जनहितकारी चिकित्सालय के सामने हुआ है। 

विज्ञापन


बिधूना से कानपुर जा रही रोडवेज बस ने एक कार में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार कन्नौज से गंगा स्नान करके इटावा लौट रहे थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है।  
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुासर, इटावा जिले के उग्रपुरा लखना निवासी एक ही परिवार के दस लोग कन्नौज से गंगा स्नान करके लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह छह बजे के करीब बेला-बिधूना मार्ग पर जनहितकारी चिकित्सालय गेट के पास गलत दिशा से आ रही औरैया डिपो की रोडवेज बस ने उनकी कार में  टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में चार लोगों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
इस हादसे में अनमोल उर्फ गोलू (सात) पुत्र दीपू, गीता (50) पत्नी पप्पू, सुशीला पत्नी बाबूराम (45) व चालक शैलेंद्र कुमार (30) निवासी उग्रपुरा लखना इटावा की मौके पर मौत हो गई। वहीं, जोगेश, दीपू, जगतसिंह, कल्लू और प्रेमकुमार गंभीर रूप घायल हो गए। 

हादसे की जानकारी पर बेला और बिधूना थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सभी घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष बेला जीवाराम ने बताया कि बस में सवार कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया गया है। बस चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed