फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   heavey fire in thermocol factory

दोना-पत्तल की फैक्ट्री लगी भीषण आग

Thu, 30 Apr 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Thu, 30 Apr 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
heavey fire in thermocol factory
 मोटर की चिंगारी से रनियां स्थित थर्माकोल के दोना-पत्तल बनाने की फैक्ट्री में बुधवार की भोर में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में आग की निकलती लपटें देखकर आसपास के इलाके में भगदड़ मिल गई।
विज्ञापन


आग की इतनी विकराल थी कि कानपुर देहात और कानपुर नगर से दमकल की नौ गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। फैक्ट्री मालिक  के मुताबिक आग से लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


रनियां क्षेत्र के चिटिकपुर कस्बे में बाबा आनंदेश्वर के नाम से थर्माकोल के दोना-पत्तल बनाने की फैक्ट्री स्थित हैं। बताया गया है कि दो पालियों में 120 लोग फैक्ट्री में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत मंगलवार की रात की पाली में 53 कर्मचारी काम कर रहे थे। बुधवार की भोर में सुबह साढ़े चार बजे थर्माकोल का बंडल मशीन में प्रेस करने के लिए लगाया गया। इसी बीच एक मशीन में लगी मोटर से चिंगारी निकलने लगी।

चिंगारी की चपेट में थर्माकोल के बंडल आ गए और आग पकड़ ली। थोड़ी ही देर बाद आग ने थर्माकोल के जरिए विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देखकर फैक्ट्री के सभी कर्मचारी बाहर निकल आए।


फैक्ट्री में आग बुझाने के इंतजार नहीं होने के कारण आग का फैलाव बढ़ता गया। आग का विकराल रूप देखकर दमकल और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड की दमकल गाड़ियां भी पहुंची। आग की भयावहता को देखकर आसपास की फैक्ट्री को लोग भी पानी आदि देकर आग बुझाने में मदद की।

अग्निशमन अधिकारी शिवदरस प्रसाद ने बताया कि आग काफी विकराल थी। सबसे अहम बात यह थी कि अगर थोड़ी देर और जाती तो आग कई अन्य फैक्ट्रियों को जद में ले सकती थी।

लेकिन समय पर अतिरिक्त दमकल की गाड़ियां लगाकर लगा आग को साढ़े तीन घंटे में बुझाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed