फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Heaps of dirt removed from the ancestral house of the President

राष्ट्रपति के पैतृक घर के पास से हटे गंदगी के ढेर

Thu, 24 Jun 2021 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Heaps of dirt removed from the ancestral house of the President
डेरापुर। राष्ट्रपति के पैतृक आवास मिलन केंद्र के पास गंदगी का अंबार होने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद अफसर हरकत में आए। आनन-फानन में बुधवार को विकास विभाग की टीम ने मिलन केंद्र के पास से गंदगी के ढेर साफ कराए और ट्रैक्टर से गड्ढों में मिट्टी भराई।
विज्ञापन

परौंख मेें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर अफसर डेरा जमाए हुए हैं। गांव को चमकाने में कोई कसर न रह जाए, इसके लिए अफसर सभी बिंदुओं पर ध्यान दे रहे। इसके बावजूद राष्ट्रपति के पैतृक आवास के पास ही घूरे के ढेर लगाकर गंदगी फेंकी जा रही थी। जिससे आसपास के लोगों का रहना दुश्वार हो गया था।
विज्ञापन

बुधवार को अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से उठाया तो विकास विभाग के जिम्मेदार नींद से जागे। डीपीआरओ अनिल कुमार ने आनन-फानन कर्मचारियों की टीम लगाकर गंदगी के ढेर साफ कराए। गड्ढों को समतल करने के लिए मिट्टी भराई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान गांव का जायजा लेकर लौट रहे आईबी के एडीशनल डायरेक्टर आरके थपरियाल, एसपी केके चौधरी व क्षेत्रीय पुलिस अधीक्षक सीआईयू राजेश के वाहन का काफिला गीली मिट्टी में फंस गया। जिससे सभी अधिकारियों को करीब बीस मिनट रुकना पड़ा। बाद में वाहनों के निकलने पर अफसर आगे की ओर रवाना हो सके।

लोकार्पण पत्थर की नहीं ली सुध...
परौंख में राष्ट्रपति की बनवाई सड़क का लोकार्पण पत्थर अभी भी कचरे में पड़ा है। 22 जून को अमर उजाला ने इस लापरवाही पर खबर प्रकाशित की थी। दो दिन बाद भी अफसरों ने लोकार्पण पत्थर की मरम्मत कराने की सुध नहीं ली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed