फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   healthy heart tips news for you

आपके दिल को स्वस्थ रखने के लिए तीन-चार चम्मच तेल काफी, ये भी जानें

Sun, 21 Apr 2019 04:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 21 Apr 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
healthy heart tips news for you
फाइल फोटो
कानपुर अगर दिल की सेहत ठीक रखनी है तो कड़वा तेल दिन में तीन-चार चम्मच से अधिक न खाएं। दिल चाहे तो थोड़ा घी और मक्खन खा सकते हैं। रिफाइंड तेल न खाएं और बार-बार गर्म हुए तेल और घी का सेवन कतई न करें। ऐसे तेल और घी में ट्रांस फैटी एसिड बढ़ जाता है।
विज्ञापन


रिफाइंडल तेल की हाई टेम्परेचर पर प्रोसेसिंग होने से इसके अंदर सेहत के तत्व एंटी आक्सीडेंट मर जाते हैं। यह बात शनिवार को अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली के विशेष डॉ. रमन पुरी ने आईएमएसीजीपी रिफ्रेशर कोर्स के छठवें दिन बताई। कार्यक्रम का आयोजन मेडिकल कालेज आडिटोरियम में किया गया है।
विज्ञापन

दिल को रखना है दुरुस्त तो जरूर गौर करें

उन्होंने बताया कि आज भी देश में 50 फीसदी हृदय रोगी डाक्टर तक नहीं पहुंच पाते। बीमारी समझे बिना ही खत्म हो जाते हैं। हालत यह है कि 40 फीसदी हृदय रोगी 40 साल की उम्र से कम हैं और 30 साल से कम उम्र वाले हृदय रोगियों की संख्या 17 फीसदी है।

डॉ. पुरी ने बताया कि 20 साल से कम उम्र के बच्चों के लिपिड प्रोफाइल की स्क्रीनिंग कर लेनी चाहिए। कालेज में प्रवेश के वक्त छात्र-छात्राओं के ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्राल का रिकार्ड भी रखना चाहिए। इस संबंध में राष्ट्रीय नीति बने। इसके साथ ही हृदय रोग के रिस्क फैक्टर के संबंध में लोगों में जागरुकता पैदा की जाए।
 

 -भारतीयों में अमेरिका के लोगों से चार गुना, चीन से सात गुना और जापान से 20 गुना अधिक हृदय रोग का खतरा
-व्यायाम से 50 फीसदी तक खून में चिकनाई (ट्राइग्लीसिराइड) कम की जा सकती है
-40-45 मिनट प्रतिदिन तेज चाल से चलना चाहिए
-तंबाकू से बने पदार्थ से परहेज करना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed