फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   health of 35 women deteriorated after eating food, vomiting and diarrhea became ill, condition of 19 is seriou

Unnao: खाना खाते ही 35 महिलाओं की तबीयत बिगड़ी, छिपकली गिरने की आशंका, डॉक्टर बोले- 19 की हालत गंभीर

Sun, 04 Jun 2023 12:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 04 Jun 2023 12:20 PM IST
सार

Unnao Food Poisoning: हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में खाना खाने के बाद 35 महिलाओं की हालत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त शुरू होने पर सभी को सीएचसी लाया गया, जहां 19 महिलाओं की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
health of 35 women deteriorated after eating food, vomiting and diarrhea became ill, condition of 19 is seriou
अस्पताल में भर्ती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में शादी वाले घर में 35 महिलाओं की खाना खाने के बाद हालत बिगड़ गई। आनन फानन उन्हें हसनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सीएचसी से 19 महिलाओं को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने सभी की हालत में सुधार बताया है। जानकारी के अनुसार, हसनगंज तहसील क्षेत्र के गांव गदनखेड़ा निवासी विश्वनाथ पाल के बेटे विपिन पाल की बरात शनिवार को आसीवन थाना क्षेत्र के छोटा बरहा गांव गई थी। घर पर 35 महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन

महिलाओं ने रात में अपने लिए खाना बनाया था। खाना खाने के करीब तीन घंटे बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी। उल्टी-दस्त शुरू होने की सूचना पर बरात गए परिजन आनन-फानन घर आए और सभी को एम्बुलेंस और निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीमार महिलाओं में शामिल हैं ये
इसमें 19 की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में भर्ती महिलाओं में सियादुलारी (60), अनूप कुमारी (27), रुक्कमीना (55), रामेश्वरी   (60), जगरानी (50), रामपति (55),  बिटान  (46), पंकज की पुत्री अंकिता  (3) शामिल हैं।

डॉक्टर बोले- सभी की हालत में सुधार
इसके अलावा शिवपाल की बेटी शिवांशी (3), अंजू (26), शिवाना (70), जगदेई (63), रामदेई  (70), अंजू पाल (30), राजरानी (45), गीता (50), रघुरानी (45), तेवराना  (60) शिवदेवी (48) शामिल हैं। इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर फैसल जुबेर ने बताया कि सभी की हालत में सुधार है।

बना था ताजा खाना, छिपकली गिरने की आशंका
जिला अस्पताल अस्पताल में भर्ती महिलाओं ने बताया कि खाना ताजा बनाया गया था। खाने में छिपकली गिरने की आशंका जताई है। महिलाओं के मुताबिक, खाना अभी रखा हुआ है। यहां से जाने के बाद खाना बर्तनों से हटाया जाएगा। उसके बाद ही हकीकत का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed