{"_id":"5e98b50c8ebc3e711a36cfb5","slug":"health-kanpur-news-knp5555815177","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम में बिगड़ी प्रसूता की हालत, हैलट में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग होम में बिगड़ी प्रसूता की हालत, हैलट में मौत
विज्ञापन
कानपुर। बेटे को जन्म देने के दूसरे दिन महिला की हालत बिगड़ने पर नर्सिंग होम ने 15 हजार रुपये वसूलकर उसे हैलट रिफर कर दिया, जहां इस ब्लॉक से उस ब्लॉक भटकने के बाद उसकी मौत हो गई। महिला को जिस एंबुलेंस से हैलट भेजा गया, उसके चालक ने भी मरीज को उतारते ही ऑक्सीजन भी हटा ली थी।
नंदपुर, कन्नौज के रहने वाले नजमुद्दीन की पत्नी रुखसार (28) को बुधवार को ग्वालटोली के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। नर्सिंगहोम वालों ने 18 हजार रुपये जमा करने को कहा तो परिजनों ने 15 हजार रुपये जमा कर दिए। ऑपरेशन से बच्चा हुआ। गुरुवार सुबह रुखसार की तबीयत बिगड़ गई। उसके ससुर नसरुद्दीन नेे बताया कि रुखसार के मुंह से झाग आ रहा था। वह नर्सों और डाक्टर को तलाशते रहे। कुछ देर बाद एक डॉक्टर आया और बोला कि आईसीयू में भर्ती करना पड़ेगा।
नर्सिंगहोम में आईसीयू नहीं है। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर हैलट भेज दिया। सुबह करीब 11 बजे हैलट में उसे पहले इमरजेंसी से फ्लू ओपीडी और फिर कोविड अस्पताल भेजा गया। करीब 45 मिनट बाद फिर उसे इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। बच्चे की हालत ठीक बताई जा रही है। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आरतीलाल चंदानी के मुताबिक, डॉक्टरों ने जानकारी दी है कि इमरजेंसी पहुंचने से पहले महिला की मौत हो चुकी थी।