{"_id":"5dbf1d9d8ebc3e01665e6a72","slug":"health-kanpur-news-knp5235621191","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से पिता की मौत, सदमे में बेटी बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से पिता की मौत, सदमे में बेटी बीमार
विज्ञापन
फोटो संख्या 22: सर्वेश पाल (फाइल फोटो)
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। महेवा कस्बे में एक मजदूर की डेंगू से मौत हो गई और एक छात्र बीमार है। उसे परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अब तक डेंगू से जिले के छह लोगों की जान जा चुकी है।
मजदूरी कर परिवार पालने वाला सर्वेश पाल दिवाली के दिन बुखार की चपेट में आ गया था। स्थानीय चिकित्सकों से दवा ली, आराम न मिलने पर इटावा के एक निजी चिकित्सक को दिखाया। हालत में सुधार न होने पर परिवार के लोगों ने आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बेटे शिवम ने बताया कि जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। प्लेटलेट्स 12 हजार से कम हो गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पिता की मौत की खबर पर 16 वर्षीय पुत्री शालिनी सदमे से बीमार हो गई, उसे महेवा सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। शालिनी के अलावा सर्वेश के दो पुत्र शिवम (18) व सत्यम (13) हैं।
विज्ञापन
महेवा के मुनुआ शर्मा ने बताया कि 20 वर्षीय पुत्र गोपी शर्मा भी बुखार की चपेट में है। आगरा के अस्पताल में उसे डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं उसका इलाज चल रहा है। गोपी बीएससी का छात्र है।