फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Health department's whip on hospitals operated by keeping standards in mind, two clinics and pathology seals in Rania

मानकों को ताक पर रखकर संचालित अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का चाबुक, रनियां में दो क्लीनिक और पैथोलॉजी सील

Sun, 27 Feb 2022 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Health department's whip on hospitals operated by keeping standards in mind, two clinics and pathology seals in Rania
रनियां में अस्पताल का बोर्ड़ हटवाते अधिकारी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। रनियां क्षेत्र में शनिवार को चिकित्सा अधिकारियों की टीम ने छापा मारकर रजिस्ट्रेशन न होने व खामियों के चलते दो क्लीनिक व एक पैथालॉजी सेंटर को सील कर दिया। इसके साथ ही एक क्लीनिक संचालक को नोटिस दी व अस्पताल के बाहर लगे साइन बोर्ड को हटवा दिया।
विज्ञापन

नर्सिंगहोम के नोडल अधिकारी डॉ. एसएल वर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहन झा टीम के अन्य सदस्यों के साथ शनिवार दोपहर रनियां पहुंचे। हाईवे किनारे एक मकान के बाहर एमकेएच हॉस्पिटल का साइन बोर्ड लगा था। टीम अंदर गई तो पता चला कि अभी अस्पताल का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन

इस पर चिकित्सा अधिकारियों ने संचालक को फटकार लगाई और साइन बोर्ड हटवा दिया। इसके बाद टीम रामा पैथालॉजी एंड ऑप्टिकल सेंटर पहुंची और स्टॉफ से रजिस्ट्रेशन के कागज मांगे। मौजूद स्टाफ ने कानपुर नगर में गीतांजलि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर डॉ. एसएल वर्मा ने लैब को सील कर दिया। इसी तरह चिटिकपुर स्थित हड्डी रोग क्लीनिक के संचालक डॉ. ए कुमार के रजिस्ट्रेशन की जांच की। उन्होंने फरवरी 2012 का पुराना रजिस्ट्रेशन दिखाया। जिस पर टीम ने चिकित्सक को फटकार लगाई।
क्लीनिक में प्लास्टर की सफेद पट्टी पड़ी मिली। इस पर टीम ने क्लीनिक के बाहर से बोर्ड हटाकर उसे सील कर दिया। इसी तरह जीएस पॉली क्लीनिक में जांच के दौरान रजिस्ट्रेशन के कागज व फायर एनओसी नहीं मिली तो उसे भी सीलकर दिया गया।

आराध्या डेंटल क्लीनिक में छापे के दौरान रजिस्ट्रेशन का आवेदन होने की जानकारी मिली। वहीं, संचालक अमित कुमार फायर एनओसी नहीं दिखा पाए। इस पर नोडल अधिकारी डॉ. एसएल वर्मा ने संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिन में एनओसी दिखाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed