{"_id":"64511e03055544979b016c48","slug":"health-breast-cancer-is-also-increasing-in-men-2023-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेहत: सावधान! सिर्फ महिलाओं नहीं पुरुषों में भी बढ़ रहा स्तन कैंसर, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत: सावधान! सिर्फ महिलाओं नहीं पुरुषों में भी बढ़ रहा स्तन कैंसर, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Tue, 02 May 2023 08:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 02 May 2023 08:07 PM IST
सार
सिर्फ महिलाओं ही नहीं पुरुषों में भी स्तन कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। लाइफस्टाइल और खानपान की गड़बड़ी तथा सिगरेट, शराब की लत, अत्याधिक तनाव कैंसर का कारण बन रहा है। किसी व्यक्ति की छाती में स्तन की जगह गांठ महसूस हो तो उसकी तुरंत जांच करा लें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महिलाओं के साथ ही पुरुषों में भी स्तन कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। महिलाओं की तुलना में पुरुषों का स्तन कैंसर अधिक खतरनाक होता है और लापरवाही बरतने पर छाती की मांसपेशियों में प्रवेश कर जाता है जिससे रोगी को खतरा बढ़ जाता है। यह बात एसजीपीजीआई लखनऊ के एंडोक्राइन और ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के पूर्व प्रमुख डॉ. अमित अग्रवाल ने आईएमएसीजीपी रिफ्रेशर कोर्स में बताई।
विज्ञापन
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने डेढ़ महीने में छह स्तन कैंसर के रोगी पुरुषों की सर्जरी की है। किसी व्यक्ति की छाती में स्तन की जगह गांठ महसूस हो तो उसकी तुरंत जांच करा लें। इलाज की उच्चीकृत सुविधाएं उपलब्ध हैं जिनसे लाइफ क्वालिटी प्रभावित नहीं होती। डॉ. अग्रवाल ने थायरॉय़ड ग्रंथि की रोबोटिक सर्जरी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद थायरॉयड ग्रंथि के काम बंद करने और आसपास दर्द के रोगी बढ़ गए हैं। थायरॉयड रोग का मुख्य कारण जेनेटिक और आयोडीन की कमी है।
विज्ञापन
बस्ती, गोंडा, बहराइच तथा हिमालयी उप क्षेत्रों से रोगी अधिक आते हैं। थायरॉयड की गांठ कैंसर है या सामान्य इसका पता अल्ट्रासाउंड जांच से लग जाता है। इसके साथ ही उन्होंने स्तन कैंसर के संबंध में बताया कि 40 साल के बाद हर महिला को जांच करा लेनी चाहिए और 20 साल की उम्र के बाद खुद ही स्तन की गांठ की जांच कर लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि लाइफस्टाइल और खानपान की गड़बड़ी तथा सिगरेट, शराब की लत, अत्याधिक तनाव कैंसर का कारण बन रहा है।