फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   health

मेले का बजट एक लाख, खर्च दो गुना

Sat, 16 Apr 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
health
कानपुर देहात। 18 अप्रैल से हर ब्लॉक की सीएचसी में स्वास्थ्य मेले का आयोजन होना है। इसके लिए हर मेले का बजट एक लाख रुपये आया है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। मेले में सिर्फ एक जगह पांडाल में ही 65 से 70 हजार रुपये आ रहा है। इसके साथ ही कालीन, पंखे, स्टाल, पानी सहित अन्य की व्यवस्था होनी है। इतने बजट में यह संभव नहीं नजर आ रहा। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि दो गुना खर्च आएगा।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर शुरू होने वाले स्वास्थ्य मेले को लेकर सीएमओ लगातार अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियां पूरी कर रहे हैं। शासन की ओर से आदेश है कि मेले में बनने वाला मंच का पांडाल ऐसा हो कि मंच तक कम से कम धूप पहुंच पाये, लेकिन ऐसा पांडाल लगाने में 70 हजार रुपये का खर्च पांडाल संचालक बता रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी परेशान हैं कि जब टेंट ही इतना महंगा होगा तो नाश्ता, कूलर, पंखा, पानी के कैन सहित अन्य व्यवस्थाएं कैसे पूरी हो पाएंगी। एक अधिकारी का कहना है कि पूरे कार्यक्रम में कम से कम दो लाख रुपये का खर्च आएगा। अब सीएमओ डीएम से मदद मांगने की विचार में हैं। हालांकि अभी इस बजट को रिवाइज भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

18 से 23 अप्रैल तक चलने वाले स्वास्थ्य मेले में का उद्धाटन केंद्रीय मंत्री, राज्यमंत्री और सांसद से कराया जाना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनप्रतिनिधियों से समय भी ले लिया गया है। अब समय कार्यक्रम के मात्र दो दिन रह गये, ऐसे में अधिकारी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले के लिए बजट पर्याप्त नहीं है। शासन स्तर से बजट को रिवाइज करने की प्रक्रिया चल रही है। नहीं तो डीएम से मदद मांगेंगे।
-डॉ. एके सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed