कानपुर देहात। कोविड-19 को लेकर गुरुवार को सीएमओ कार्यालय में बैठक की गई। कोरोना टीकाकरण को अस्पतालों के अधीक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। ड्राई रन में रह गई कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
बीते पांच जनवरी को कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास जिले के छह अस्पतालों में किया गया था। गुरुवार की देरशाम स्वास्थ्य अफसरों ने इसकी समीक्षा बैठक की। डिप्टी सीएमओ एमके जतारिया ने बताया कि 11 जनवरी को होने वाले दूसरे पूर्वाभ्यास की तैयारियों को लेकर निर्देश दिए गए है। बताया कि जिले सभी सीएचसी अधीक्षकों, बीपीएम (ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर), डाटा इंट्री आपरेटर को प्रशिक्षण दिया गया। बताया कि टीकाकरण करने वाले को मोबाइल सही ढंग से चलाना आना चाहिए। टीकाकरण का डाटा सही से ऑनलाइन कर सके। जिन केंद्रों पर टीकाकरण लगने हैं। वहां के अधीक्षकों को व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। केंद्र पर हेल्प डेस्क, प्रतीक्षालय, टीकाकरण कक्ष के साथ निगरानी कक्ष होंगे। इस दौरान एसीएमओ डॉ. वीपी सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा, अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा आदि रहे।