फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Head constable killed fiancee in etawah up

रिश्तों से रिसता खून: हेड कांस्टेबल ने मंगेतर को उतारा मौत के घाट, दूसरी लड़की से करना चाहता था शादी

Tue, 13 Sep 2022 05:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Sep 2022 05:11 PM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में युवक ने अपनी मंगेतर की हत्या कर दी। पुलिस ने घटना के चंद घंटों में ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Head constable killed fiancee in etawah up
सगाई के कार्यक्रम में नीलेश के साथ अर्चना (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सशस्त्र सीमा बल में तैनात हेड कांस्टेबल ने मंगेतर अर्चना की हत्या कर दी। यह घटना सिविल लाइन थानाक्षेत्र के अंतर्गत लायन सफारी के पास की है। हत्यारोपी नीलेश जाटव अरुणाचल प्रदेश में तैनात है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नीलेश ने अर्चना को बातचीत करने के लिए बुलाया था, उसके बाद हत्या करके भाग गया। 6 जुलाई को दोनों की शादी होनी थी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन


एसएसपी जयप्रकाश के निर्देशन में एसपी सिटी कपिल देव सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार सिंह, सिविल लाइन पुलिस ने घटना के महज चंद घंटों के अंदर ही हत्यारोपी नीलेश जाटव गिरफ्तार कर लिया है। नीलेश जाटव किसी और लकड़ी से शादी करना चाहता था। परिजनों के दबाव में शादी तय की थी। बताया जा रहा है कि नीलेश शादी के लिये अपनी मंगेतर के पिता से साढ़े सात लाख रुपये ले चुका था। मृतका के पिता यूपी पुलिस में बरेली में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed