{"_id":"63205daee392ce01991d0119","slug":"head-constable-killed-fiancee-in-etawah-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों से रिसता खून: हेड कांस्टेबल ने मंगेतर को उतारा मौत के घाट, दूसरी लड़की से करना चाहता था शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तों से रिसता खून: हेड कांस्टेबल ने मंगेतर को उतारा मौत के घाट, दूसरी लड़की से करना चाहता था शादी
Tue, 13 Sep 2022 05:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 13 Sep 2022 05:11 PM IST
सार
यूपी के इटावा जिले में युवक ने अपनी मंगेतर की हत्या कर दी। पुलिस ने घटना के चंद घंटों में ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सगाई के कार्यक्रम में नीलेश के साथ अर्चना (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सशस्त्र सीमा बल में तैनात हेड कांस्टेबल ने मंगेतर अर्चना की हत्या कर दी। यह घटना सिविल लाइन थानाक्षेत्र के अंतर्गत लायन सफारी के पास की है। हत्यारोपी नीलेश जाटव अरुणाचल प्रदेश में तैनात है।
बताया जा रहा है कि नीलेश ने अर्चना को बातचीत करने के लिए बुलाया था, उसके बाद हत्या करके भाग गया। 6 जुलाई को दोनों की शादी होनी थी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
एसएसपी जयप्रकाश के निर्देशन में एसपी सिटी कपिल देव सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार सिंह, सिविल लाइन पुलिस ने घटना के महज चंद घंटों के अंदर ही हत्यारोपी नीलेश जाटव गिरफ्तार कर लिया है। नीलेश जाटव किसी और लकड़ी से शादी करना चाहता था। परिजनों के दबाव में शादी तय की थी। बताया जा रहा है कि नीलेश शादी के लिये अपनी मंगेतर के पिता से साढ़े सात लाख रुपये ले चुका था। मृतका के पिता यूपी पुलिस में बरेली में तैनात हैं।