{"_id":"5e60b3058ebc3eeae2465942","slug":"head-constable-died-in-a-road-accident-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ट्रक से कुचलकर हेड कांस्टेबल की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक, 25 लाख की आर्थिक सहायता दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ट्रक से कुचलकर हेड कांस्टेबल की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक, 25 लाख की आर्थिक सहायता दी
Thu, 05 Mar 2020 01:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 05 Mar 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले में बकेवर थानाक्षेत्र के नामामऊ के पास जानवर लदे ट्रक की तहकीकात करने पहुंचे हेड कांस्टेबल की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्तव्य पालन के दौरान हेड कांस्टेबल की मौत पर दुख जताया है। साथ ही 2500000 रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। घटना गुरुवार सुबह पांच बजे की है।
घाटमपुर में वाणिज्य कर अधिकारी की चेकिंग के दौरान जानवरों से भरा ट्रक वहां से भाग निकला। पीछा करते हुए टीम को देखकर थाना क्षेत्र बकेवर में नामामऊ गांव के पास गोवंश लदा ट्रक छोड़कर ड्राइवर भाग गया।
वाणिज्य कर टीम ने 112 पीआरबी एवं थाना बकेवर को सूचना दी। पीआरवी के सुपुर्द गोवंश लदा ट्रक कर दिया गया। मौके पर पीआरवी के ही हेड कांस्टेबल जगरूप प्रसाद (51) पुत्र ननकू राम ट्रक का नंबर पढ़ रहे थे।

उसी समय गिट्टी से लदे दूसरे ट्रक ने जानवर लदे ट्रक में साइड से टक्कर मार दी। जानवर लदा ट्रक अचानक आगे बढ़ा और कुचलकर हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। साथी कांस्टेबल आलोक पाल व ड्राइवर शशीकांत ने थाने को सूचना दी।
मौके पर पुलिस के पहुंचने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हेड कांस्टेबल की पत्नी मीरा देवी निवासी राजापुर मलोवा थाना सोरांव प्रयागराज को भी सूचना दी गई। मृतक के चार पुत्र रविंद्र उम्र 22 वर्ष, अनिल कुमार उम्र 18 वर्ष, अरविंद उम्र 15 वर्ष, रवि पुत्र 10 वर्ष, एक पुत्री काजल है।