फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   He was making a reel by hanging upside down in the roof of the school, died due to falling on his head

Banda: उल्टा लटककर बना रहा था रील, स्कूल की छत से सिर के बल गिरा...मौत, परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम

Sat, 20 Apr 2024 07:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 20 Apr 2024 07:04 PM IST
सार

Banda News: मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा गांव में रील बनाते समय हादसे में युवक की जान चली गई। थाना प्रभारी राममोहन राय ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।

विज्ञापन
He was making a reel by hanging upside down in the roof of the school, died due to falling on his head
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा गांव निवासी शिवम (21) गांव के प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार की शाम बंद स्कूल में दोस्तों के साथ गया। स्कूल की छत पर चढ़कर बारजे से उल्टा लटककर हाथ में दो ईंट लेकर इंस्ट्राग्राम के लिए रील बनाने की कसरत कर रहा था। उसी दौरान संतुलन बिगड़ जाने से वह सिर के बल नीचे गिर पड़ा।

विज्ञापन

इससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता बरदानी किसान हैं। मटौंध थाना प्रभारी राममोहन राय ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इंस्टाग्राम में रील बनाने का कोई वीडियो नहीं मिला है। घरवालों से पूछताछ की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed