फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   He trapped the woman in his love trap and got married in court, then absconded with jewellery and cash

Kanpur News: महिला को प्रेमजाल में फंसाकर की कोर्ट मैरिज, फिर जेवर-नकदी लेकर हुआ फरार

Fri, 28 Mar 2025 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
He trapped the woman in his love trap and got married in court, then absconded with jewellery and cash
कानपुर।
विज्ञापन

चकेरी में एक युवक ने पहले महिला को अपने प्रेमजाल में फांसकर कोर्ट मैरिज कर ली। फिर उसे झांसा देकर पांच लाख रुपये और जेवर लेकर भाग निकला। काफी खोजबीन के बाद महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रेलबाजार के सुजातगंज निवासी महिला के अनुसार चकेरी में रहने वाले एक युवक से उनकी मुलाकात 23 जनवरी 2023 को हुई थी। धीरे-धीरे युवक ने उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। फिर अपने पिता से मिलवाया। आरोपी के पिता ने घर से पांच लाख रुपये लाने के बाद शादी करवाने की शर्त रखी।
विज्ञापन


पीड़िता ने अपने घर से पांच लाख रुपये लाकर आरोपियों को दे दिए। इसके बाद अगस्त 2024 को युवक ने पीड़िता से कोर्ट मैरिज कर ली और सनिगवां स्थित किराये के मकान में रहने लगा। युवक ने पीड़िता की सोने की चेन और मोबाइल भी ले लिया। आरोप है कि आरोपी उन्हें नींद की गोलियां खिलाने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि बीती 23 फरवरी 2025 की दोपहर को पति कमरे में आया और उन्हें गालियां देने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। साथ ही गला दबाकर हत्या करने का प्रयास भी किया। फिर आरोपी धमकाते हुए चला गया और वापस लौटकर नहीं आया।


पुलिस के कार्रवाई न करने पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से शिकायत की। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed