फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   He only says to mind and I hear talk of the poor says rahul

‘मोदी मन की बात केवल कहते हैं और मैं गरीबों की बात सुनता हूं’

Mon, 19 Sep 2016 08:40 PM IST
सूरज साहू/मनोज द्विवेदी, हमीरपुर
सूरज साहू/मनोज द्विवेदी, हमीरपुर Updated Mon, 19 Sep 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
He only says to mind and I hear talk of the poor says rahul
हमीरपुर राठ में गोहांड तिराहे के बाबा ढावा में किसानों संग चाय की चुस्की लेते राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
हमीरपुर के राठ कस्बे के बीएनवी इंटर कालेज मैदान में आयोजित खाट सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी मोदी पर जमकर बरसे। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात केवल कहते हैं लेकिन में लोगों के मन की बात सुनता हूं। बीजेपी के नेता कांग्रेस की खाट सभा से खाट ले जाने वाले किसान को चोर कह रहे हैं। जबकि विजय माल्या दस हजार करोड़ की चोरी करता है तो उसे चोर नहीं डिफाल्टर कहा जाता है। विदेशों से कालाधन लाकर 15 लाख रुपये अगर हर गरीब के खाते में जमा कराया होता तो आज उत्तर प्रदेश में लाखों आंगनबाड़ी महिलाएं उनके पास क्यों आतीं। उन्होंने मोदी सरकार को उद्योग पतियों की सरकार बताया। इस सरकार में उद्योगपतियों के कर्जे माफ हुए हैं। कांग्रेस ने किसानों के कर्जे माफ किए। बुंदेलखंड को दिया गया करोड़ों का पैकेज भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। गरीब किसान मजदूर को उसका लाभ नहीं मिला है।

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार बनने पर वह दो करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देंगे। लेकिन आज तक किसी भी युवा को रोजगार नहीं मिला। साथ ही यह भी कहा था कि विदेशों से कालाधन लाकर 15 लाख रुपये हर गरीब के खाते में जमा कराया जाएगा। परंतु उप्र में लाखों आंगनबाड़ी महिलाएं उनके पास क्यों आ रही हैं। आंगनबाड़ी रो रहीं हैं। उनका आज तक एक रुपया नहीं बढ़ा। यहीं हाल आशा बहुओं का है। कहा कि बीजेपी के नेता कांग्रेस की खाट सभा से खाट ले जाने वाले किसान को चोर कह रहे हैं। जबकि विजय माल्या दस हजार करोड़ की चोरी करता है तो उसे चोर नहीं डिफाल्टर कहा जाता है। राहुल गांधी ने कहा विजय माल्या के पास दस हजार करोड़  काला धन है। मोदी उसे काला धन को सफेद करने के लिए फेयर एंड लवली पकड़ा रहे हैं। कहा कि पिछले ढाई साल में मोदी ने उद्योगपतियों का एक लाख 10 हजार करोड़ कर्जा का माफ किया। जबकि कांग्रेस 33 हजार करोड़ हर साल गरीब मजदूरों के रोजगार के लिए संचालित मनरेगा में डालती थी। मनरेगा से लाखों करोड़ों गरीब मजदूरों, किसानों का फायदा हुआ। कहा कि हिंदुस्तान का किसान त्रस्त है नरेंद्र मोदी मस्त है। नरेंद्र मोदी 15 लाख का सूट पहनता है। नरेंद्र मोदी ने कभी किसानों, मजदूरों और हिंदुस्तानी महिलाओं के साथ सैल्फी नहीं ली। जबकि विदेशों में सैल्फी लेने में माहिर हैं। कहा कि नरेंद्र मोदी किसानों, दलितों से बात नहीं करते। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी करोड़ों किसानों का कर्जा माफ करो, बिजली बिल हाफ करो। किसान को अनाज का सही दाम दिलवाओ। कहा कि लाखों किसान इस यात्रा से जुड़ रहे हैं। किसान अपना पसीना इस यात्रा को दे रहे हैं। वह नरेंद्र मोदी जैसे झूठे वादे करने वाले नहीं है। कहा कि 2008 में उनकी सरकार ने किसानों का 70 हजार करोड़ कर्जा माफ किया। वह अपने कर्मो के बल पर खडे़ हैं। वह झूठ की राजनीति नहीं करते। कहा कि उन्होंने काम करके दिखाया है। कहा कि लोगों ने इस यात्रा को अपनी ताकत दे दी तो हम मिलकर आपका कर्जा माफ कराके दिखा देंगे। नरेंद्र मोदी सच्चाई से डरते हैं। कहा कि जिस दिन दिल्ली और यूपी में कांग्रेस सरकार आई। उस दिन से दस दिनों के अंदर वह किसानों का कर्जा माफ करके दिखा देंगे। कांग्रेस दूसरी बार भी कर्जा माफ करके  दिखाएगी। जनसभा में क्षेत्रीय किसानों से माइक के माध्यम से राहुल गांधी ने उनका दर्द जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed