फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   he accused was freed from the police after beating him, three police personnel injured

Kanpur News: मारपीट कर पुलिस से आरोपी को छुड़ाया, तीन पुलिस कर्मी घायल

Mon, 18 Dec 2023 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 18 Dec 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
he accused was freed from the police after beating him, three police personnel injured
डेरापुर। थाना क्षेत्र के कटेही गांव में शनिवार शाम दबिश देकर पुलिस ने आत्महत्या दुष्प्रेरण के एक आरोपी को पकड़ा। पुलिस आरोपी को थाने ला रही थी, तभी परिवार के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान हुई हाथापाई, मारपीट में एक उप निरीक्षक व दो सिपाही मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने नौ नामजद लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कटेही निवासी शरद राठौर पर एक किशोरी की मौत के मामले में 28 अक्तूबर को आत्महत्या दुस्प्रेरण, एसटी एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में वह वांछित चल रहा था। शनिवार को पुलिस को जानकारी हुई कि शरद गांव में है। इस पर चौकी प्रभारी दस्तमपुर अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल अवधेश सिंह, आरक्षी अजय कुमार पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। पुलिस के मुताबिक आरोपी शरद राठौर को घर के पास हिरासत में लिया गया। पुलिस जब उसे लेकर पूछताछ के लिए थाना ला रही थी। इसी बीच आरोपी के पिता महेश, चाचा रज्जन, परिवार के थान सिंह, अवधेश, अशोक, पवन, आर्यन, रज्जन की पत्नी अंजू व आठ-दस लोगों ने लाठी डंडे लेकर पुलिस टीम को रोक लिया। चौकी प्रभारी का आरोप है कि उक्त लोगों ने एक राय होकर पुलिस टीम पर पथराव कर हमलावर हो गए। जब तक पुलिस फोर्स बुलाई जाती उक्त लोग आरोपी शरद को छुड़ा ले गए। इस दौरान हुई हाथापाई, मारपीट में चौकी प्रभारी व दोनों सिपाही घायल हो गए। इधर अंधेरा होने पर सभी हमलावर फरार हो गए। इसके बाद चौकी प्रभारी ने थाना व उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेने से नाराज होकर आरोपी के परिजनों ने मारपीट पथराव, धमकी, हत्या का प्रयास कर आरोपी को छुड़ा लिया। जिस पर चौकी प्रभारी अनिल कुमार की तहरीर पर घटना में शामिल नौ आरोपियों को नामजद व आठ दस अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

------
पुलिस कर रही थी परेशान, खुद की मारपीट
डेरापुर। कटेही गांव में शरद व उसके परिवार के लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट के बाद लोगों में नाराजगी दिखी। आरोपी शरद की चाची अंजू ,परिवार की रानी देवी सहित महिलाओं ने आरोप लगाया कि चौकी दस्तमपुर के प्रभारी अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार व कांस्टेबल अजय कुमार व दो लोग अन्य सादे कपड़ों में उसके घर में घुस आए। अंजू ने बताया कि जबरन पुलिस उसके पति रज्जन को पकड़ कर पीटने लगी। जब मना किया तो पुलिस ने घर के अंदर घुसकर महिलाओं के साथ भी मारपीट की। मारपीट के दौरान उसके कान का बाला भी कही गिर गया। उसने घटना की सूचना 1076 पर दी। महिलाओं का कहना है कि शरद कई दिनों से गांव में नहीं है। पुलिस दबाव बनाने के लिए शरद के पिता महेश व परिजनों को परेशान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गांव में तनाव को देखते हुए नहीं गई पुलिस
कटेही गांव में शनिवार को तनाव की स्थिति रही। आरोपी व उसके परिवार के लोगों के मौके से चले जाने के बाद पुलिस भी दबे पांव लौट आई। चौकी प्रभारी ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं घायल पुलिस कर्मियों का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। मगर गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस दोबारा नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed