फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   HBTUs MBA course fees increased by Rs 10 thousand, final approval will be taken in the Council meeting

Kanpur: एचबीटीयू के एमबीए कोर्स की फीस 10 हजार बढ़ी, एक्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में लगेगी अंतिम मुहर

Sun, 10 Dec 2023 07:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 10 Dec 2023 07:02 PM IST
सार

Kanpur News: डीन एकेडमिक्स प्रो. ललित कुमार का कहना है कि कोर्स सेल्फ फाइनेंस मोड पर संचालित किया जा रहा है। इसीलिए फीस को बढ़ाया गया है। पिछले साल 220 सीटें बढ़ गई है।

विज्ञापन
HBTUs MBA course fees increased by Rs 10 thousand, final approval will be taken in the Council meeting
एचबीटीयू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी एचबीटीयू में चल रहे एमबीए कोर्स की फीस में इजाफा होगा। अगले साल से फीस में 10 हजार रुपये बढ़ाए गए हैं। 2024-25 सत्र में अब सालाना फीस 1.30 लाख रुपये हो जाएगी।

विज्ञापन

24 को होने वाली एक्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग जाएगी। एचबीटीयू में पांचवें स्कूल के रूप में स्कूल ऑफ एंटरप्रन्योरशिप एंड मैजेजमेंट की शुरुआत की गई है। जिसके तहत बीबीए और एमबीए के कोर्स संचालित किए जाते हैं।
विज्ञापन

बीबीए में 74 सीटें और एमबीए में 240 सीटें हैं। बीबीए में सीयूईटी यूजी के तहत दाखिला दिया जाता है। एमबीए में कैट के माध्यम से प्रवेश होते हैं।  हालांकि नए सत्र से एमबीए में सीयूईटी परास्नातक के माध्यम से दाखिले लिए जाएंगे। एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इस बार एमबीए फीस को बढ़ाने पर सहमति बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्फ फाइनेंस मोड पर संचालित किया जा रहा है कोर्स
अभी तक पूरे साल की 1.20 लाख रुपये फीस लगती थी, जिसे अब 1.30 हजार कर दिया है। डीन एकेडमिक्स प्रो. ललित कुमार का कहना है कि कोर्स सेल्फ फाइनेंस मोड पर संचालित किया जा रहा है। इसीलिए फीस को बढ़ाया गया है। पिछले साल 220 सीटें बढ़ गई है।

आज से शुरू हो रही एंड सेमेस्टर परीक्षाएं
प्रो. ललित ने कहा कि 11 से सभी विभागों की एंड सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो रही है। कोराेना के बाद से सभी विभाग की परीक्षाओं का शेड्यूल बिगड़ गया था, जिसे अब नियमित कर दिया गया है। सभी विभागों की परीक्षाएं एक साथ शुरू कर 29 से शीतकालीन अवकाश हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed