फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   HBTU students secure fifth place in the country with a 680-gram aircraft

Kanpur News: 680 ग्राम के विमान से एचबीटीयू के छात्रों ने देश में पाया पांचवां स्थान

Thu, 22 Oct 2026 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
HBTU students secure fifth place in the country with a 680-gram aircraft
कानपुर। महज 680 ग्राम वजन का विमान, अधिक से अधिक गेंदें उठाकर उड़ान भरने की क्षमता और निर्धारित लक्ष्य पर सटीक निशाना। हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) के छात्रों ने अपनी तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन करते हुए बोइंग नेशनल एयरोमॉडलिंग प्रतियोगिता के राष्ट्रीय फाइनल में पांचवां स्थान हासिल किया है। आईआईटी दिल्ली में आयोजित नेशनल ग्रैंड फिनाले में टीम ब्लैकआउटबॉट्ज ने देशभर के इंजीनियरिंग संस्थानों की एक हजार से अधिक टीमों के बीच अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में छात्रों को ऐसा विमान मॉडल तैयार करना था, जो कम वजन के बावजूद अधिक पेलोड यानी अतिरिक्त भार उठा सके। इसके साथ ही विमान को उड़ान के दौरान संतुलित रखते हुए निर्धारित स्थान पर गेंदें गिरानी थीं। विमान की बनावट, उड़ान क्षमता, भार उठाने की दक्षता और सटीक लैंडिंग के आधार पर टीमों का प्रदर्शन परखा गया। बोइंग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए देश को चार जोन में बांटा गया था। जोनल चरणों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रत्येक जोन की तीन टीमों को राष्ट्रीय फाइनल के लिए चुना गया।
विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली में 12 टीमों के बीच मुकाबला हुआ। पहले चरण में विमान को पांच टेनिस बॉल के साथ 60 सेकंड तक उड़ान भरकर मैदान के दूसरी ओर उतारना था। इसके बाद विमान में 10 गेंदें लोड कर उसे वापस शुरुआती स्थान पर उतारने की चुनौती दी गई। इस चरण के बाद छह टीमें प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। अंतिम चरण में टीमों को विमान की अधिकतम पेलोड क्षमता दिखानी थी। विमान से अधिक से अधिक गेंदें उठाकर निर्धारित सर्कल में गिरानी थीं। एचबीटीयू की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर पांचवां स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन छात्रों ने तैयार किया विमान मॉडल

टीम का मार्गदर्शन एचबीटीयू के डॉ. एसवीएआर शास्त्री ने किया। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र कृष्ण मुरारी गुप्ता ने टीम का नेतृत्व किया। केमिकल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र शिवम श्रीवास्तव और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के छात्र हार्दिक त्रिपाठी भी टीम में शामिल रहे। इस उपलब्धि ने छात्रों की विमान डिजाइन, एयरोमॉडलिंग और व्यावहारिक इंजीनियरिंग कौशल की क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed