फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   HBTU ranks first in research and MoU category

Kanpur News: अनुसंधान और एमओयू श्रेणी में एचबीटीयू का प्रथम स्थान

Sun, 15 Jun 2025 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
HBTU ranks first in research and MoU category
कानपुर। अनुसंधान और एमओयू श्रेणी में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर एचबीटीयू को सभी राज्य विश्वविद्यालयों में प्रथम स्थान मिला है। यह रैंकिंग भारतीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) ने जारी की है। इसमें एकेटीयू लखनऊ ने 21वीं, एमएमएमयूटी गोरखपुर ने 46वीं रैंक हासिल की हैं।
विज्ञापन


एचबीटीयू ने अनुसंधान श्रेणी में सर्वोच्च स्कोर अर्जित किया। इसमें पिछले वर्ष सरकारी और निजी दोनों फंडिंग एजेंसियों की ओर से 16 शोध परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। वहीं, पिछले एक साल में अग्रणी अनुसंधान और विकास संगठनों के साथ 10 से अधिक समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
विज्ञापन


एचबीटीयू ने कैंपस में अनुसंधान और विकास के लिए एक उन्नत केंद्र स्थापित करने के लिए जर्मन बहुराष्ट्रीय निगम नार्डिश एनर्जी सिस्टम्स के साथ एमओयू किया है। यह साझेदारी वैश्विक अनुसंधान आउटरीच को मजबूत करेगी और अंतरराष्ट्रीय नवाचार विनिमय को बढ़ावा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति प्रो. समशेर सिंह ने बताया कि विवि ने अकादमिक और शोध उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के जरिये उत्तर प्रदेश और पूरे देश में उच्च शिक्षा के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed