{"_id":"5cde30d5bdec22077a428078","slug":"hbtu-placement-increased-by-ten-percent","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एचबीटीयू के प्लेसमेंट में दस फीसद का इजाफा, 76.84 प्रतिशत छात्रों ने पाई सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचबीटीयू के प्लेसमेंट में दस फीसद का इजाफा, 76.84 प्रतिशत छात्रों ने पाई सफलता
Fri, 17 May 2019 09:26 AM IST
प्रशांत कुमार
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 17 May 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) कानपुर में प्लेसमेंट के मामले में जबरदस्त सुधार देखने को मिला है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने गुरुवार को तीन वर्षों का प्लेसमेंट रिकॉर्ड जारी किया है। इसके मुताबिक पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष प्लेसमेंट में दस फीसद का इजाफा हुआ है।
आंकड़ों के अनुसार 2015-2016 में कुल में 70.23 फीसद छात्रों का प्लेसमेंट हुआ था। तब यह एचबीटीआई कहलाता था। प्लेसमेंट ड्राइव में 300 के करीब छात्रों ने हिस्सा लिया था जिसमें से 216 को विभिन्न कंपनियों ने जॉब ऑफर की थी। 2016-17 में इंस्टीट्यूट से इसे विश्वविद्यालय का दर्जा दे दिया गया। तब प्लेसमेंट में भी काफी गिरावट हो गई। 2016-17 में छात्रों को 66 फीसद तक जॉब ऑफर हुई।
उस दौरान 350 के करीब छात्रों ने ड्राइव में शिरकत की और 209 को जॉब ऑफर की गई थी। इस बार प्लेसमेंट का रिकॉर्ड 76.84 प्रतिशत तक पहुंच गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस बार कुल 219 छात्रों को देश और दुनिया की तमाम मल्टीनेशनल कंपनियों ने जॉब ऑफर की है।

30 फीसद छात्र हायर एजुकेशन की तरफ जाते हैं
औसत पैकेज में भी हुआ सुधार
एचबीटीयू के प्लेसमेंट ड्राइव के औसत पैकेज में भी अच्छा सुधार हुआ है। विश्वविद्यालय के मुताबिक 2016-17 में औसतन पैकेज तीन से पांच लाख तक था जो इस बार छह से आठ लाख तक पहुंच गया है। विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में स्थिति में अधिक सुधार होने की बात कही।
एचबीटीयू से बीटेक करने के बाद करीब 30 फीसद छात्र ऐसे हैं जो हायर एजुकेशन (एमटेक, एमएस और पीएचडी) की तरफ अपना रुख अख्तियार कर लेते हैं। इसमें बड़ी संख्या में छात्र गेट के लिए क्वालीफाई होते हैं। गेट में अच्छी रैंक हासिल करने के बाद भी करीब 14 फीसद छात्र ऐसे होते हैं जो गेट की रैंक के अनुसार अच्छा प्लेसमेंट पाने में कामयाबी हासिल करते हैं।

प्लेसमेंट पाने में कंप्यूटर साइंस के छात्र नंबर वन
प्लेसमेंट पाने में कंप्यूटर साइंस के छात्र नंबर वन हैं। आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के 46 छात्रों का सेलेक्शन विभिन्न कंपनियों में हुआ था। दूसरे नंबर पर केमिकल इंजीनियरिंग विभाग है। यहां के 33 छात्रों ने प्लेसमेंट पाने में कामयाबी हासिल की है। तीसरे नंबर पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग है। यहां के 26 छात्रों को नौकरी मिली है। बायोकेमिकल इंजीनियरिंग में दो, लेदर टेक्नोलॉजी में चार और सिविल इंजीनियरिंग में पांच कैंपस प्लेसमेंट हुए हैं।
प्लेसमेंट के रिकॉर्ड से यह स्पष्ट हो गया है कि विश्वविद्यालय में छात्रों की स्थिति में काफी तेजी से सुधार हुआ है। यह सभी शिक्षकों, कर्मचारियों की अथक प्रयास का नतीजा है। आने वाले दिनों में विश्वविद्यालय शत-प्रतिशत प्लेसमेंट की तरफ बढ़ेगा। जिन ब्रांच में कम प्लेसमेंट हुए हैं, उनमें भी सुधार की कोशिश की जाएगी।
प्रो. एनबी सिंह
कुलपति, एचबीटीयू