फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   HBTU: Innovation is essential to address global medical challenges

Kanpur News: वैश्विक चिकित्सा चुनौतियों से निपटने के लिए नवाचार जरूरी

Sat, 28 Feb 2026 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
HBTU: Innovation is essential to address global medical challenges
कानपुर। हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) में एडवांसेज इन फार्मास्युटिकल एंड बायोलॉजिकल साइंसेज विषय पर दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस एनसीएपीबीएस-2026 का आयोजन शुक्रवार को हुआ। स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल एंड बायोलॉजिकल साइंसेज की ओर से आयोजित सम्मेलन में वैज्ञानिकों और शोधार्थियों ने भविष्य की चिकित्सा तकनीकों और नवाचार पर मंथन किया।
विज्ञापन



शुभारंभ के दौरान कुलपति प्रो. शमशेर ने कहा कि वैश्विक चिकित्सा चुनौतियों से निपटने के लिए अनुसंधान और नवाचार की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की उप प्राचार्य डॉ. ऋचा गिरी ने चिकित्सा शोध में नैतिक मूल्यों और आधुनिक तकनीक के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


तकनीकी सत्र में सीडीआरआई लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मनीष चौरसिया ने ड्रग डिस्कवरी पर चर्चा की, जबकि आईआईटी कानपुर के प्रो. विवेक वर्मा ने घाव भरने के लिए आधुनिक मेडिकल पैचेस और उपचार प्रक्रिया का विवरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो-वाइस चांसलर प्रो. दीप्तिक परमार और कुलसचिव अमित राठौर ने नवाचार आधारित शिक्षा पर बल दिया। सम्मेलन में पोस्टर और मौखिक प्रस्तुतियों के माध्यम से युवा वैज्ञानिकों ने अपने शोध साझा किए। कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष प्रो. ललित कुमार सिंह और संयोजक नीरज मिश्रा ने बताया कि सम्मेलन के दौरान शोध संकलन पुस्तक का भी विमोचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed