फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hbtu Convocation: Dev Tiwari will get gold medal

Hbtu Convocation: देव तिवारी को मिलेगा कुलाधिपति और कुलपति स्वर्ण पदक, 600 छात्रों को मिलेगी डिग्री

Mon, 31 Oct 2022 10:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 31 Oct 2022 10:26 AM IST
सार

एचबीटीयू दीक्षांत समारोह में नौ विद्यार्थियों को पदक और 39 को सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट दिया जाएगा। समारोह में बीटेक व एमसीए के 600 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी।

विज्ञापन
Hbtu Convocation: Dev Tiwari will get gold medal
एचबीटीयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) के 24 नवंबर को होने वाले चौथे दीक्षांत समारोह में बीटेक पेंट टेक्नोलॉजी के छात्र देव तिवारी को कुलाधिपति और कुलपति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। नौ विद्यार्थियों को पदक और 39 को सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट दिया जाएगा। समारोह में बीटेक व एमसीए के 600 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी।

विज्ञापन


एचबीटीयू ने आपत्ति के बाद पदक विजेताओं की अंतिम सूची जारी कर दी है। कुलाधिपति व कुलपति रजत पदक उत्कर्ष त्रिपाठी को और कांस्य पदक हर्षित मिश्रा को मिलेगा। एमसीए द्विवर्षीय कोर्स से वर्तिका जायसवाल व तीन वर्षीय कोर्स से नंदिता सक्सेना को स्वर्ण पदक, नवज्योत कुमार व काजुल शर्मा को रजत और आयुषि वर्मा व गीतांजलि सैनी को कांस्य पदक मिलेगा।
विज्ञापन


समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आएंगी। 22 व 23 नवंबर को विवि प्रशासन पदक पाने वाले विद्यार्थियों की कोरोना जांच भी कराएगा। इस बार बीटेक की 13 शाखाओं में से केवल पेंट टेक्नोलॉजी शाखा के तीन विद्यार्थियों को कुलाधिपति व कुलपति पदक दिए जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ माह पूर्व पेंट टेक्नोलॉजी कोर्स के छात्रों को छोड़कर बाकी ब्रांच के विद्यार्थियों ने विवि में आयोजित सेमेस्टर परीक्षाओं का बहिष्कार कर दिया था। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई और पदक से वंचित करने का फैसला लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों को 13 तक लेना होगा नोड्यूज
डीन अकादमिक प्रो. आनंद कुमार ने बताया कि 13 नवंबर तक छात्रों को अदेयता (नो ड्यूज) प्रमाणपत्र लेना होगा। इस बार बीटेक बॉयो टेक्नोलाजी में 19, सिविल इंजीनियरिंग में 29, केमिकल इंजीनियरिंग में 52, कंप्यूटर साइंस में 61, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 32, इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग में 43, फूड टेक्नोलॉजी में 34, इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी में 32, लेदर टेक्नोलॉजी में 13, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 60, ऑयल टेक्नोलॉजी में 23, प्लास्टिक टेक्नोलॉजी में 26, पेंट टेक्नोलॉजी में 31 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी। एमसीए द्विवर्षीय कोर्स में 76 और तीन वर्षीय कोर्स में 70 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed