फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Harsh firing in Etawah: employment servant opened fire at the wedding, police arrested accused

इटावा में हर्ष फायरिंग: रोजगार सेवक ने शादी में चलाई गोलियां, पुलिस ने ससुर-दामाद को किया गिरफ्तार

Thu, 09 Feb 2023 07:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 09 Feb 2023 07:45 PM IST
सार

चौबिया थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग करते हुए रोजगार सेवक का विडियो वायरल हो रहा है। मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही ससुर-दामाद को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ग्रामीण ने मुकदमा दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Harsh firing in Etawah: employment servant opened fire at the wedding, police arrested accused
हर्ष फायरिंग करता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में रोजगार सेवक का हर्ष फायरिंग करते हुए विडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। साले की शादी में शामिल होने पहुंचे जीजा ने ससुर की सिंगल बैरल बंदूक से फायरिंग की है। मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही ससुर-दामाद को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया।

विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ने मुकदमा दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मामला थाना चौबिया के संतोषपुर पचार गांव का बताया जा रहा है। बता दें हर्ष फायरिंग पर सरकार की ओर से पूर्णता रोक लगाई हुई है, लेकिन इसके बावजूद भी हर्ष फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन

चौबिया इलाके के संतोषपुर पचार गांव में राहुल नाम का एक रोजगार सेवक लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया है। इसके बाद गोली चलाने वाले शख्स और लाइसेंस धारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई के लिए पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू
इटावा के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो होने के बाद चौबिया थाने में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। चौबिया थाना प्रभारी गोविंद हरी वर्मा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर शस्त्र लाइसेंस धारी किसान वीरेंद्र सिंह और गोली चलाने वाले उसके दामाद राहुल को हिरासत में ले लिया है।

ससुर की लाइसेंसी बंदूक से की फायरिंग 
जानकारी के मुताबिक राहुल ताखा तहसील के कुदरैल गांव में रोजगार सेवक है, जो अपने साले राव विश्वनाथ प्रताप सिंह की शादी में शामिल होने के लिए आया था। उसने गुरुवार को अपने ससुर वीरेंद्र सिंह की सिंगल बैरल लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की। किसी ने अपने मोबाइल पर वीडियो बना लिया, जो अब वायरल होता हुआ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed