फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Harmony Apartment Blames Nagar Nigam, Metro Work for Wall Collapse in Kanpur

Kanpur: हार्मोनी अपार्टमेंट संचालक ने दीवार धंसने पर नगर निगम और मेट्रो को ठहराया जिम्मेदार

Mon, 20 Jul 2026 09:54 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 20 Jul 2026 09:54 PM IST
सार

Kanpur News: पांडुनगर स्थित हार्मोनी डीलक्स अपार्टमेंट की दीवार धंसने के मामले में संचालक ने नगर निगम और मेट्रो निर्माण कार्य को जिम्मेदार ठहराया है। इस संबंध में नगर निगम को पत्र देकर क्षतिग्रस्त मुख्य नाली की तत्काल मरम्मत और धंसी इंटरलॉकिंग को दुरुस्त कराने की मांग की गई है।

विज्ञापन
Harmony Apartment Blames Nagar Nigam, Metro Work for Wall Collapse in Kanpur
नगर निगम कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पांडुनगर के हार्मोनी डीलक्स अपार्टमेंट संचालक ने अब दीवार धंसने का ठीकरा नगर निगम और मेट्रो पर फोड़ा है। इस संबंध में नगर निगम को पत्र देकर क्षतिग्रस्त मुख्य नाली की तत्काल मरम्मत व फुटपाथ की धंसी इंटरलॉकिंग को दुरुस्त कराने की मांग की है।

विज्ञापन
Trending Videos

हार्मोनी डीलक्स अपार्टमेंट के भरत भाटिया की ओर से दिए गए पत्र में कहा गया है कि अधिक बारिश के साथ क्षेत्र में चल रहे मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की वजह से अपार्टमेंट परिसर के बाहर में फुटपाथ से गुजरने वाली नगर निगम की मुख्य नाली क्षतिग्रस्त हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी नाली का टूटना व फुटपाथ धंसना मेट्रो के कार्यों के प्रभाव और भारी बारिश के कारण हुआ है। अपार्टमेंट के बाहर फुटपाथ की इंटरलॉकिग धंस गई है और नगर निगम की मुख्य नाली कई जगह टूट गई। बाहर फुटपाथ की नाली क्षतिग्रस्त होने से नाली का गंदा पानी और बारिश का पानी भारी मात्रा में बैक मार रहा है।

विज्ञापन

यह रिसकर अपार्टमेंट परिसर के अंदर आ रहा है। रिसाव से अपार्टमेंट के अंदर की पीसीसी के नीचे की मिट्टी बैठ गई और वह हिस्सा धंस गया। जब तक बाहर से पानी का रिसाव बंद नहीं होगा अंदर जलभराव की स्थिति रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed