हरदोई का भूमिगत मकान: आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर की तारीफ, लिखा- ऐसे नवोन्मेषी और जुनूनी वास्तुकारों की जरूरत
Hardoi News: 12 साल की मेहनत से मिट्टी के ऊंचे टीला को काट-काटकर बेसमेंट सहित दो मंजिला गुफा के अंदर महल नुमा मकान बना दिया है। 11 कमरों के इस महल में बैठक, रसोई कक्ष के साथ ही इबादत के लिए मस्जिद भी बनाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में इरफान उर्फ पप्पू बाबा में 12 साल की मेहनत से मिट्टी काट-काट कर टीले को बेसमेंट वाला दो मंजिला मकान बना दिया। खुरपी और फावड़ा से काट-काटकर बनाए गए महलनुमा मकान की खबरों के प्रकाशित होने पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने गुरुवार को अपने ट्वीटर हैंडल इसकी तारीफ की है।
आनंद महिंद्रा ने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है कि हरदोई में एक शख्स ने 12 साल की अवधि में यह भूमिगत घर बनाया। इसे कुछ ऐसी चीज के रूप में वर्णित किया गया है, जो बिल्कुल लीक से हटकर है। यह खूबसूरती की चीज है... वह आदमी एक मूर्तिकार है। हमें उसके जैसे कई और नवोन्मेषी और जुनूनी वास्तुकारों की जरूरत है।
यूं तो कस्बा शाहाबाद के मोहल्ला खेड़ाबीबीजई की पहचान बॉलीबुड तक है। बॉलीवुड हीरो अजीत कुमार की यहां पर ससुराल है। यहां के एक व्यक्ति ने अपने जुनून और हुनर के दम से फिर मोहल्ले को नई पहचान दिलाई है। साल 2010 से इरफान उर्फ पप्पू ने एक आम इंसान की तरह जीवन बिताया।
टीले में गुफा बनाने में जुट गए
उन्होंने बताया कि पिता के निधन के बाद शाहाबाद क्षेत्र के एक चुनाव में भाग लिया। इसमें निराशा हाथ लगी। मां औश्र अन्य सदस्य पैतृक घर में ही रहते हैं, लेकिन साल 2011 से फकीरी के जीवन में कदम रख लिया। घर-परिवार छोड़कर निर्जन स्थान पर इसी टीले में गुफा बनाने में जुट गए, जो अब एक महल की तरह बनकर तैयार हो गया।
दूर-दूर से आ रहे हैं लोग
12 साल की मेहनत से मिट्टी के ऊंचे टीला को काट-काटकर बेसमेंट सहित दो मंजिला गुफा के अंदर महल नुमा मकान बना दिया है। 11 कमरों के इस महल में बैठक, रसोई कक्ष के साथ ही इबादत के लिए मस्जिद भी बनाई है। गैलरी में नक्काशी बनाई है। इसको देखने से दूर-दूर से लोग आ रहे हैं।