{"_id":"62b9a3f1315d045e62009bf4","slug":"hardoi-youth-died-after-being-hit-by-a-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: ससुराल से लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत, बाइक के उड़े परखच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: ससुराल से लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत, बाइक के उड़े परखच्चे
Mon, 27 Jun 2022 06:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 27 Jun 2022 06:06 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले के संडीला में ससुराल से लौट रहे बाइक सवार युवक की रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने बाइक के नंबर के जरिये पहचान कर परिजनों को सूचना दी। लखनऊ के थाना व मोहल्ला ठाकुरगंज निवासी प्रदीप कनौजिया (30) कपड़े प्रेस करता था।
संडीला के मलेहरा गांव में उसकी ससुराल है। रविवार को वह ससुराल आया था। देर रात बाइक से घर लौट रहा था। संडीला कस्बे में रेलवे क्रॉसिंग बंद थी। वह बाइक झुकाकर बूम के नीचे से निकालकर क्रॉसिंग पार कर रहा था। इसी दौरान आई ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
बाइक के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बाइक के नंबर के जरिये मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर भाई दिलीप अन्य परिजनों के साथ मौके पर आ गया। भाई ने बताया कि परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि जल्दबाजी में क्रॉसिंग पार करते समय युवक हादसे का शिकार हुआ है।