फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Young man dies while catching train with cousin sister-in-law living like wife

Hardoi: पत्नी की तरह रह रही मौसेरी भाभी के साथ ट्रेन पकड़ने गए युवक की मौत

Tue, 12 Nov 2024 11:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Young man dies while catching train with cousin sister-in-law living like wife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पत्नी की तरह साथ रह रही मौसेरी भाभी के साथ ट्रेन पकड़ने रेलवे स्टेशन गए युवक की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसके साथ गई मौसेरी भाभी ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कछौना कोतवाली क्षेत्र के लोन्हारा गांव निवासी सचिन (20) चंडीगढ़ में मजदूरी करता था। लगभग एक माह पहले वह अपनी मौसेरी भाभी मधुबाला को लेकर दिल्ली चला गया था।
विज्ञापन


इसके बाद चंडीगढ़ जाकर दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे थे। लगभग एक माह पहले दोनों गांव आए थे। सोमवार शाम को दोनों को हरदोई रेलवे स्टेशन से चंडीगढ़ जाने के लिए ट्रेन पकड़नी थी। इस दौरान हरदोई रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हालात में सचिन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मधु बाला ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान सचिन की मौत हो गई। जानकारी पर सचिन का बड़ा भाई दीपक भी मौके पर आ गया। दीपक ने मधुबाला पर ही जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है, लेकिन मधुबाला ने इससे इन्कार किया है। शहर कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच में पता चला कि सचिन स्टेशन के पास उतरकर चला गया था। मधुबाला प्लेटफार्म पर थी। इसके बाद वह नशे की हालत में प्लेटफार्म पर पहुंचा और फिर उसकी तबीयत बिगड़ गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात पुलिस ने कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed