{"_id":"667837aa0b64f3432a0060ba","slug":"hardoi-young-man-dies-after-being-crushed-by-a-dumper-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: मिट्टी लदे डंपर से कुचलकर साइकिल सवार की मौत, चालक वाहन छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: मिट्टी लदे डंपर से कुचलकर साइकिल सवार की मौत, चालक वाहन छोड़कर भागा
Sun, 23 Jun 2024 08:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:29 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में मिट्टी लदे डंपर से कुचलकर साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
सरोज की फाइल फोटो व घटनास्थल पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले के बघौली में छप्पर के लिए तिरपाल खरीदकर साइकिल से घर जा रहे युवक को मिट्टी लदे डंपर ने बघौली चौराहे पर कुचल दिया। मौके पर ही साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बघौली थाना क्षेत्र के रामधाम मढि़या मजरा लोधी निवासी सरोज (30) खेती और मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
रविवार सुबह घर में पड़े छप्पर पर डालने के लिए तिरपाल खरीदने माधौगंज मार्ग स्थित दुकान पर गए थे। दुकान से वापस घर जाते समय साइकिल सवार सरोज को मिट्टी लदे डंपर ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के चलते मौके पर आवागमन ठप हो गया। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने डंपर मौके से हटवाया और थाने में खड़ा करा दिया।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं, लेकिन पिछले पांच साल से पत्नी मायके में ही बच्चों के साथ रह रही है। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन