फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: young man committed suicide by hanging himself in a cattle feed warehouse

Hardoi: पशु आहार के गोदाम में युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

Mon, 07 Apr 2025 05:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 07 Apr 2025 05:31 PM IST
सार

Hardoi News: पशु आहार के गोदाम में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। दुकान और गोदाम बिलग्राम नगर के सांडी रोड पर स्थित है। 

विज्ञापन
Hardoi: young man committed suicide by hanging himself in a cattle feed warehouse
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर के सांडी मार्ग पर स्थित पशु आहार की दुकान के गोदाम में काम करने वाले युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव गोदाम में रस्सी से लटकता मिला। दुकान और गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में खुदकुशी की घटना कैद हो गई है। अतर्छा खुर्द निवासी सुधीर कुमार (35) रोज की तरह सोमवार की सुबह दुकान पर काम करने गया था। सुबह लगभग दस बजे दुकान की साफ सफाई करने के बाद पीछे की ओर बने गोदाम में चला गया।

विज्ञापन


लगभग सवा 11 बजे दुकान मालिक व अन्य कर्मचारी पहुंचे, तो वह कहीं नजर नहीं आया। इस पर सभी लोग गोदाम में गए, तो वहां उसका शव रस्सी के फंदे से लटका हुआ था। घटना की जानकारी पर मृतक के परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज देखे। इसमें युवक गोदाम में लगे कूलर को पीछे खिसकाकर छत के कुंडे से फंदा लगाकर खुदकुशी करता नजर आ रहा है। मृतक के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि मानसिक रूप से सुधीर परेशान रहता था। संभवत: इसी कारण उसने खुदकुशी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed