फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi: Woman who came to her in-laws house two months after marriage absconded with jewelry and money

Hardoi: शादी के दो माह बाद ससुराल आई महिला जेवर और रुपये लेकर फरार

Tue, 13 May 2025 08:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 May 2025 08:59 PM IST
सार

Hardoi News: शादी के दो माह बाद ससुराल आई महिला जेवर और रुपये लेकर चली गई। घटना सांडी के मोहल्ला ऊंचाटीला की है।

विज्ञापन
Hardoi: Woman who came to her in-laws house two months after marriage absconded with jewelry and money
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मायके से दो माह बाद ससुराल आई विवाहिता जेवर और रुपये समेत बिना कुछ बताए घर से चली गई। काफी तलाशने पर जब उसका कुछ सुराग नहीं लगा तो पति ने मध्यस्थता करने वालों से मदद मांगी। उन्होंने भी मदद से इन्कार कर दिया। अब पुलिस को तहरीर दी है। नगर के मोहल्ला ऊंचाटीला निवासी राम प्रताप यादव ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी दो माह पहले महाराजगंज जनपद के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। 10 मई को वह पत्नी को उसके मायके से विदा कराकर घर लाया था। उसी रात खाना खाने के बाद वह सो गया। 11 मई की सुबह उठा तो पत्नी घर में नहीं दिखी। उसने काफी खोजा, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


घर में रखे पत्नी के जेवर और 13 हजार रुपये भी गायब थे। राम प्रताप ने इसकी जानकारी शादी कराने में मध्यस्थता करने वाले मोहल्ले के ही दिनेश, बघराई निवासी श्यामू और मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मझिया निवासी कुलदीप को दी। इन लोगों ने कोई मदद करने से इन्कार कर दिया। थानाध्यक्ष केके यादव ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed