{"_id":"5ee24da38ebc3e432f259f56","slug":"hardoi-woman-killed-by-ht-line-hit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: बिजलीकर्मी खेत में लटकता छोड़ गए एचटी लाइन का तार, चपेट में आने से गई महिला की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: बिजलीकर्मी खेत में लटकता छोड़ गए एचटी लाइन का तार, चपेट में आने से गई महिला की जान
Thu, 11 Jun 2020 10:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतका के बच्चे
- फोटो : amar ujala
हरदोई के संडीला कस्बे में शौच के लिए गई महिला एचटी लाइन के नीचे लटक रहे तार की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि तार टूटने पर बिजलीकर्मियों ने उसकी मरम्मत की, लेकिन वह पुराना तार लटकता छोड़ दिया। जिसकी चपेट में आने से महिला की मौत हुई।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तिलुइया खुर्द निवासी सावित्री (40) पत्नी मिश्रीलाल गुरुवार शौच के लिए खेत पर गई थी। बनवारी लाल के खेत में विद्युत लाइन के नीचे लटक रहे तार की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।

Trending Videos
इधर सावित्री काफी देर तक वापस नहीं आई तो बेटी रिंकी उसे तलाशते हुए खेत पर जा पहुुंची, जहां बिजली के लटक रहे तार के पास सावित्री का शव पड़ा मिला। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि सावित्री के एक बेटा व दो बेटी हैं। सूचना मिलने के बाद प्रधान सतीश समेत अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
प्रधान सतीश ने बताया कि खेत के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन का तार सोमवार को टूट गया था। शिकायत पर मंगलवार को लाइनमैन ने आकर मरम्मत की थी। लाइनमैन पुराना तार नीचे लटकता हुआ छोड़ गए थे। उसी तार की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। प्रधान व ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं विद्युत विभाग के जेई राजेश गौतम ने बताया कि मृतका के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी, जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।