फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi: Two youths come from Delhi ran in the name of investigating Corona

हरदोई: दिल्ली से आए दो युवक जांच के नाम पर भागे, एक को पकड़कर किया गया क्वारंटीन, दूसरा लापता

Thu, 14 May 2020 01:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 14 May 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Hardoi: Two youths come from Delhi ran in the name of investigating Corona
कोरोना वायरस - फोटो : social media
हरदोई के संडीला क्षेत्र में दिल्ली से बाइक से आए दो युवकों से सभासद ने जांच की बात कही तो दोनों भाग गए। जानकारी पर पुलिस ने एक युवक को पकड़कर क्वारंटीन सेंटर भेज दिया, जबकि दूसरे का पता नहीं चल सका है। इसके बाद संबंधित मोहल्ले में नगरपालिका ने सैनिटाइजेशन कराया।
विज्ञापन


संडीला कोतवाली क्षेत्र के कस्बा चौकी क्षेत्र में मंगलवार रात दो युवक दिल्ली से बाइक से घर पहुंचे। बुधवार सुबह इसकी सूचना सभासद रवि चौधरी को मिली तो उन्होंने युवकों से जांच कराने के लिए कहा। सभासद का कहना है कि दोनों युवकों ने जांच कराने से मना कर दिया और घर से भाग गए।
विज्ञापन


सभासद ने पुलिस को सूचना दी तो कस्बा चौकी प्रभारी ओपी सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों के परिजनों से पूछताछ की। एक युवक की मौजूदगी संडीला के एक गांव में बताई गई। पुलिस ने गांव जाकर उसे पकड़ लिया और सीएचसी में थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. शरद वैश्य ने बताया कि अलग-अलग स्थानों से आए कुल सात लोगों को जांच में संदिग्ध पाया गया है। इन सभी को दिव्यानंद पीजी कालेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। अगर तीन दिन में इन लोगों के स्वास्थ्य में सुधार नहीं होगा तो कोरोना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed