{"_id":"6350e8868ad8962ebd5bdfce","slug":"hardoi-two-youth-died-after-being-hit-by-high-tension-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: हाईटेंशन लाइन का तार बाइक सवारों पर गिरा, दोनों की झुलसकर दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: हाईटेंशन लाइन का तार बाइक सवारों पर गिरा, दोनों की झुलसकर दर्दनाक मौत
Thu, 20 Oct 2022 11:56 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:56 AM IST
सार
यूपी के हरदोई में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले के मल्लावां क्षेत्र में खेत पर चारा लेने जा रहे बाइक सवार दो लोग एचटी लाइन की चपेट में आ गए। जिससे दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कस्बे के मोहल्ला पाहीबाग भगवनतनगर निवासी विनीत (20) पुत्र किशनू मोहल्ले के छुन्नू उर्फ छुन्नी (60) के साथ बाइक से खेत की ओर गुरुवार सुबह 9 बजे चारा लेने जा रहे थे।
विज्ञापन
चकरोड स्थित योगेश के बाग में लगे एचटी पोल का टूटा तार नीचे लटक रहा था। झाड़ियां होने की वजह से बाइक चालक टूटे तार को नहीं देख पाए। इस बीच तार टूटकर बाइक सवारों पर गिर गया। जिसके बाद तार दोनों के शरीर में लिपट गया। जिससे दोनों की मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई। पीछे से निकले कुछ राहगीरों ने घटना को देखकर परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया है।
विज्ञापन