{"_id":"63ccd62191466e3b52429fb7","slug":"hardoi-two-friends-died-in-a-road-accident-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Accident: बेकाबू बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी, दो दोस्तों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Accident: बेकाबू बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी, दो दोस्तों की मौके पर मौत
Sun, 22 Jan 2023 12:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 22 Jan 2023 12:00 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बेकाबू बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में कटरा-बिल्हौर हाईवे पर बिलग्राम थाना क्षेत्र के रोशन पुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार बाइक जा घुसी। इससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा शनिवार देर रात करीब का है। बघौली थाना क्षेत्र के गोपार गांव निवासी आकाश (28) व साथी बघौली निवासी सूरज गुप्ता (30) एक ही बाइक पर सवार होकर बिलग्राम से काम करके अपने घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में बिलग्राम थाना क्षेत्र के रोशन पुर गांव के पास सड़क के किनारे खड़े खराब ट्रक में पीछे से बेकाबू बाइक जा घुसी।
विज्ञापन
हादसे को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों को ट्रक के नीचे से बाहर खींचा और पुलिस को सूचना दी गई। इससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों साथी सीसीटीवी कैमरे के मकैनिक थे। उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन