{"_id":"646b1b76b4e8117a5603b445","slug":"hardoi-two-died-in-collision-of-unknown-vehicle-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: तेज रफ्तार बनी काल, बरात से लौट रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: तेज रफ्तार बनी काल, बरात से लौट रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों की मौत
Mon, 22 May 2023 01:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 22 May 2023 01:21 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले के सांडी-शाहाबाद मार्ग पर ग्राम दुलारपुर के पास रविवार रात करीब 12 बजे बाइक में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महेश (42) निवासी ग्राम हमजापुर थाना लोनार और बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी जयपाल (40) निवासी ग्राम खरौली की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दोनों देर रात ग्राम सरंगापुर थाना लोनार में एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। हादसे के जानकारी मिलते ही दोनों के घरों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन