{"_id":"6b06ecc797676565be06c35e","slug":"hardoi-two-cunning-inter-district-thieves-arrested-jewelry-and-55-000-rupees-recovered-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: दो अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार, जेवर और 55 हजार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: दो अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार, जेवर और 55 हजार बरामद
Wed, 25 Nov 2026 07:42 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 25 Nov 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के खरगपुर में बीती 21 अक्तूबर की रात हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर सोने-चांदी के जेवर और 55 हजार रुपये बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेजा गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों पर शाहजहांपुर, मथुरा, अलीगढ़ समेत कई जनपदों में मामले दर्ज हैं।
खरगपुर निवासी श्यामवीर सक्सेना भारतीय स्टेट बैंक का सुविधा केंद्र गांव में ही चलाते हैं। उनके मकान को 21 अक्तूबर की रात चोरों ने निशाना बना लिया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सुरागों के जरिये पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी। कोतवाल संदीप शुक्ला ने बताया कि सर्विलांस और एसओजी के सहयोग से मिले सुराग के आधार पर शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के इस्लामनगर पंखाखेड़ा निवासी अनीस और नसीम खां को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से सोने की एक चेन, नाक की तीन कील, एक बेहसर, एक कमरपेटी, चांदी की दो जोड़ी पायल और 55 हजार रुपये बरामद हुए हैं। कोतवाल ने बताया कि अनीस के खिलाफ शाहजहांपुर जनपद के जैतीपुर कांठ, खुटार, निगोही आदि थानों में 12 मामले दर्ज हैं। वहीं नसीम के खिलाफ शाहजहांपुर के मदनापुर, अलीगढ़ के इगलास, गोंडा और मथुरा के मांट थाने में 13 मामले दर्ज हैं।