{"_id":"645a748b5000ba82940fc5a3","slug":"hardoi-two-bikes-collided-one-died-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, भतीजे की शादी का कार्ड बांटने जा रहे चाचा की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, भतीजे की शादी का कार्ड बांटने जा रहे चाचा की सड़क हादसे में मौत
Tue, 09 May 2023 10:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 09 May 2023 10:07 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में सड़क हादसा हुआ। हादसे में सीमेंट व्यवसायी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर हाईवे पर इलाहाबाद बैंक के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक बाइक सवार सीमेंट व्यवसायी की मौत हो गई। व्यवसायी अपने भतीजे की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था। वहीं दूसरे बाइक सवार की हालत भी गंभीर है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहाबुद्दीनपुर निवासी कमलेश (43) पुत्र रामबरन की कस्बे में मौरंग-सीमेंट की दुकान है।
विज्ञापन
वह अपने भतीजे मोहित की शादी का कार्ड बांटने रूपापुर की तरफ जा रहा था। रास्ते में इलाहाबाद बैंक के समीप रूपापुर से सवायजपुर की ओर आ रहे बाइक सवार शाहाबाद कोतवाली के वैशाली गांव निवासी दीपू (28) पुत्र कृष्ण सिंह की बाइक की सामने से भिड़ंत हो गई। टक्कर होने के कारण दोनों घायल सड़क पर गिर गए। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल सुनील सिंह ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। वही, गंभीर रूप से घायल दीपू सिंह जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। कमलेश के शव का पंचनामा कर पुलिस ने जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
शादी की खुशियां मातम में बदली
सीमेंट व्यवसायी कमलेश की मौत की सूचना पर हर कोई सीएचसी दौड़ा चला आया। पत्नी प्रतिभा, बेटा अर्पित व पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई अमित कुमार ने बताया उसके बड़े भाई संतोष कुमार के बेटे मोहित के विवाह के चलते घर खुशियों से भरा पूरा था। बताया कि 12 मई को तिलक व 21 मई को विवाह की तैयारियां चल रही थीं। उनका भाई शादी के कार्ड बांटने जा रहा था कि यह घटना घट गई।