{"_id":"6152ce99345d3144227d1364","slug":"hardoi-tin-shed-collapsed-innocent-dead-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: टिन शेड ढहा, मलबे में दबकर मासूम की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: टिन शेड ढहा, मलबे में दबकर मासूम की मौत, तीन घायल
Tue, 28 Sep 2021 01:49 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:49 PM IST
सार
हरदोई जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। टिन शेड ढहने से मलबे में दबकर मासूम की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हरदोई: टिन शेड ढहा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम जिगनिया खुर्द में सोमवार देर शाम टिन शेड अचानक ढह गया। मकान के मलबे में दबकर मासूम की मौत हो गई। तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम जिगनिया खुर्द निवासी निर्मल मजदूरी करता है। उसका मकान कच्चा है। सोमवार देर शाम उसका पुत्र धीरज (2), रोहित (4), उसकी मां सरस्वती (50), बेटी संध्या (12) सभी लोग टिन शेड के अंदर खाना खा रहे थे। इसी दौरान दीवार सहित टिन शेड ढह गया।
जिसके मलबे में सभी लोग दब गए। चीख-पुकार सुनकर परिजन और गामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला, इससे पहले धीरज की मौत हो चुकी थी। जबकि अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक धीरज तीन भाई-बहनों में छोटा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।