फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Three arrested including a woman of human trafficking gang

Hardoi: मानव तस्करी गिरोह की महिला समेत तीन गिरफ्तार, पांच लाख में बेचा गया रितिक भी मिला

Wed, 19 Mar 2025 05:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Mar 2025 05:42 PM IST
सार

Hardoi News: तेलंगाना के मुलगू के निसंतान दंपती को 20 फरवरी को चोरी किया गया रितिक बेचा गया था। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी खुद तेलंगाना से मासूम को लेकर वापस आए।

विज्ञापन
Hardoi: Three arrested including a woman of human trafficking gang
पुलिस गिरफ्त में आराेपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह की महिला समेत तीन शातिरोें को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर अतरौली थाना क्षेत्र के गौरी कला गांव में वैवाहिक समारोह से लापता हुए तीन साल के बच्चे को भी पुलिस ने खोज लिया है। बच्चे को तेलंगाना के मुलगू में निसंतान दंपती को पांच लाख रुपये में बेचा गया था। सीतापुर के बिसवां और लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्रों से लापता हुए एक-एक बच्चे के बारे में भी पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बच्चा चोरी करने वाले दोनों युवक अस्पताल कर्मी हैं, जबकि पकड़ी गई महिला भी एक अस्पताल में ही काम करती है। खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


संडीला कोतवाली क्षेत्र के महसोना गांव निवासी मनीष की ससुराल अतरौली थाना क्षेत्र के गौरीकला गांव में है। वह अपनी पत्नी गुड़िया के साथ साली की शादी और साले के तिलक में शामिल होने के लिए अपने दो बच्चों के साथ 19 फरवरी को गौरीकला गया था। यहीं से 20 फरवरी की रात पुत्र रितिक (3) लापता हो गया। 21 फरवरी को गुड़िया की तहरीर पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। खुलासे के लिए एसपी नीरज कुमार जादौन ने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीमों को लगाया था। अहम सुराग मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र खुद तेलंगाना के विजयवाड़ा, राजमुंदरी और मुलगू गए थे। वहां से रितिक को सकुशल खोज लिया।
विज्ञापन


पूरे मामले में पुलिस ने दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके के डी ब्लॉक निवासी सोनिया उर्फ सुनीता, सीतापुर जनपद के सदरपुर थाना क्षेत्र के अलायपुर निवासी अभय वर्मा और लखनऊ जनपद के महगवां थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी उमाशंकर रावत को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उमाशंकर और अभय वर्मा ने बच्चा चोरी कर सोनिया के जरिए तेलंगाना में सक्रिय एजेंटों को बेच दिया था। एजेंटों ने मुलगू के एक निसंतान दंपती को पांच लाख रुपये में रितिक बेचा था। मानव तस्करी के इस गिरोह की सरगना विजयवाड़ा निवासी मुंडावती शारदा है। शारदा का सहयोग विजयवाड़ा में वहीं की रहने वाली पठान मुमताज उर्फ हसीना और विक्कॉल बिजली करती थी। पुलिस इनकी भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed