फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Teenager strangled to death, fear of honor killing

Hardoi Crime: किशोरी की गला रेतकर हत्या, ऑनर किलिंग की आशंका, शरीर पर मिले चोटों के निशान

Sun, 02 Jul 2023 12:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Jul 2023 12:13 AM IST
सार

यूपी के हरदोई में किशोरी की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। छात्रा के घर पर खून के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Hardoi: Teenager strangled to death, fear of honor killing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव खेत में फेंक दिया गया। वह कक्षा आठ की छात्रा थी। छात्रा के घर पर खून के निशान मिले हैं। पिता के घर पर न मिलने से पुलिस ऑनर किलिंग की आशंका जता रही है। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे खेत जा रहे ग्रामीणों ने पड़ोसी बिसौली गांव निवासी विनोद कुमार के खेत में किशोरी का खून से सना शव पड़ा देखा।

विज्ञापन


उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे और मौके पर काफी खून फैला था। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। शाहाबाद सीओ हेमंत उपाध्याय मौके पर पहुंचे। छात्रा की पहचान के बाद ग्रामीणों से पूछताछ की। आसपास मिले लोगों से भी जानकारी जुटाई। पुलिस ने घटना में अहम सुराग मिलने का दावा किया है। बताया कि छात्रा के घर आने-जाने वाले लोगों समेत सभी बिंदुओं पर की जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि छात्रा की गला काटकर हत्या की गई है। शरीर पर चोटों के निशान भी हैं। उन्होंने घटना में किसी करीबी का हाथ होने की आशंका जताई है। एसपी का कहना है कि मृतका का पिता भी घर पर नहीं मिला। इससे मामला ऑनर किलिंग का भी हो सकता है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed