फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: TB patient farmer who came to his in-laws house dies

Hardoi: ससुराल आए टीबी के मरीज किसान की संदिग्ध हालात में मौत, मचा कोहराम

Sat, 04 May 2024 08:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 04 May 2024 08:35 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: TB patient farmer who came to his in-laws house dies
पप्पूलाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

ससुराल आए शख्स की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उसकी मौत हो गई। भाई की सूचना पर पुलिस से शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, पुलिस का कहना है कि पप्पू टीबी से ग्रस्त थे और इसी के चलते मौत हुई है।

विज्ञापन


बघौली थाना क्षेत्र के गोपीपुरवा मजरा गोंडाराव निवासी पप्पूलाल (43) खेती करते थे। उसकी ससुराल टड़ियावां थाना क्षेत्र के सीलिंगपुरवा मजरा गौरा डांडा में है। बीती दो मई को पप्पूलाल अपनी ससुराल आया था। शुक्रवार को अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। ससुरालीजन उसे टड़ियावां के ही एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे लखनऊ ले जाने की सलाह दी। ससुरालीजन उसे लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तभी उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर भाई रामनरेश मौके पर पहुंचे। मौत की वजह जानने के लिए राम नरेश ने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग पुलिस से की। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार में पत्नी प्रभादेवी, दो पुत्रियां और एक पुत्र है। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि पप्पू टीबी का मरीज था। उसका उपचार भी चल रहा था। आशंका है कि बीमारी के चलते ही मौत हुई है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed